-
ऐश्वर्या राय बच्चन 'फर्स्ट लेडी' इवेंट के तहत दिल्ली पहुंचीं। इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन वुमन एंड चाइल्ड डेवलप्मेंट मिनिस्टर मेनका गांधी से मिलीं। ऐश्वर्या राय बच्चन सब्यसाची की गोल्डन साड़ी पहन कर इवेंट में आईं। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन और मेनका गांधी की कई तस्वीरें सामने आई हैं। इस इवेंट पर दोनों सशक्त महिलाएं बातचीत करत भी दिखीं। दरअसल, शनिवार शाम को ऐश्वर्या राय बच्चन सहित अन्य 111 महिलाओं को राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इन महिलाओं की अचीवमेंट को देखते हुए फर्स्ट लेडी इवेंट के दौरान यह सम्मान राष्ट्रपति भवन में प्रदान किया जाएगा। इसके चलते ऐश्वर्या दिल्ली पहुंची। ऐश्वर्या राय बच्चन सुबह के वक्त मिनिस्टर मेनका गांधी से मिली थीं। देखें तस्वीरें:-
-
ऐश्वर्या राय बच्चन फर्स्ट लेडी इवेंट के लिए दिल्ली आईं। इस दौरान उन्होंने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई थी।
-
ऐश्वर्या राय सुबह के वक्त वुमन एंड चाइल्ड डेवलप्मेंट मिनिस्टर मेनका गांधी से मिलीं।
-
इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन और मेनका गांधी की कई तस्वीरें सामने आई हैं। इस इवेंट पर दोनों सशक्त महिलाएं साथ में गुफ्तगू करती नजर आईं।
-
ऐश्वर्या ने यहां सब्यसाची की साड़ी पहनी हुई थी।
-
बता दें, ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। वहीं इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री ली।
-
साथ-साथ ऐश्वर्या राय बच्चन ने यूनाइटेड नेशन्स के साथ सामाजिक कार्यों के लिए जुड़ी रहीं। समय-समय पर ऐश्वर्या राय चैरिटेबल वर्क करती रहीं।
-
इतना ही नहीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने नेत्रदान करने का फैसला भी किया हुआ है। उन्होंने आई बैंक एसोसिएशन ऑफ इंडिया को अपनी आंखें डोनेट करने का वादा किया है। आपको बता दें, इस इवेंट में भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर भी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ सेल्फी लेती नजर आईं।