-
बॉलीवुड जोड़ी ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन आज अपनी शादी की आठवीं सालगिरह मना रहे हैं। इस जोड़ी हमेशा से ही दर्शकों के दिल पर राज किया है। ऐश्वर्या और अभिषेक की बेटी आराध्या को भी मीडिया ने काफी सुर्खियां दीं। एक नज़र बॉलीवुड में ऐश्वर्या और अभिषेक के अभी तक के सफ़र पर…
-
इन दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' सेट पर हुई। ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी 20 अप्रैल 2007 को बच्चन परिवार के जुहू स्थित आवास 'प्रतीक्षा' पर एक बेहद ही निजी समारोह में हुई।
-
फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' में एक साथ नज़र आने वाली ये जोड़ी उस वक्त एक-दसरे के प्यार में नहीं थे। अफ़वाहों के मुताबिक उस वक्त अभिषेक बच्चन अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ और ऐश्वर्या राय अभिनेता सलमान खान के साथ व्यस्त थीं। (एक्सप्रेस आर्काइव फ़ोटो)
-
जून 2011 में अभिषेक के पिता और बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर बहू ऐश्वर्या के प्रेग्नेंट होने की जानकारी अपने प्रशंसकों से साझा की। (एक्सप्रेस आर्काइव फ़ोटो)
-
16 नवंबर 2011 को ऐश्वर्या ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। मार्च 2012 को उसका नामकरण 'आराध्या' किया गया।
-
आराध्या के जन्म के बाद मीडिया का पूरा फ़ोकस उसी पर केंद्रित हो गया। (फ़ोटो-पीटीआई)