-
चारु असोपा इस साल की शुरुआत में मुंबई से राजस्थान के बीकानेर में शिफ्ट हो गई हैं, अब वो एक बार फिर अपने पूर्व पति के साथ गणपति पूजा करती नजर आईं। (RajeevSen/Youtube)
-
राजीव, चारू के नए घर में पहली गणपति पूजा के लिए अपनी मां के साथ बीकानेर पहुंचे, ये बात इनके फैंस के लिए हैरान कर देने वाली थी। (Charuasopa/Insta)
-
चारू और राजीव दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गणपति पूजा की तसवीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों सबके साथ मिलकर बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। (RajeevSen/Insta)
-
राजीव और उनकी मां चारू और उनके पूरे परिवार के साथ गणपति पूजा करते नजर आ रहे हैं। (Charuasopa/Insta)
-
एक तस्वीर में, लाल साड़ी पहने चारु, शुभ्रा और राजीव के साथ पोज़ देती हुई दिखाई दे रही हैं। तीनों वेदी के पास खड़े होकर मुस्कुरा भी रहे थे। उनके साथ उनके परिवार और करीबी लोग भी थे। तस्वीरें शेयर करते हुए चारु ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी गणेश चतुर्थी।” (Charuasopa/Insta)
-
एक दूसरी पोस्ट में, चारू ने बीकानेर स्थित नरेंद्र भवन में अपनी, राजीव, सुभ्रा और ज़ियाना की तस्वीरें साझा कीं। नरेंद्र भवन का भ्रमण करते हुए सभी ने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं। चारू ने कैप्शन की जगह बस एक लाल दिल वाला इमोजी पोस्ट किया।
-
पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, “साथ हो जाओ.. तुम दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हो.. झगड़े तो सबके बीच होते हैं। भूल जाओ और माफ कर दो।” (Charuasopa/Insta)
-
राजीव ने चारू के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों साथ में बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। दोनों के फैंस इन्हें एक बार फिर साथ देखकर खुश हैं। (RajeevSen/Youtube)
-
इसके अलावा राजीव अपनी बेटी से पूरे 9 महीने बाद मिले हैं। उनकी बेटी अपने पिता को मिलकर बहुत खुश है और दोनों साथ में खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
