-
Aashiqui 2
आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘आशिकी 2’ की कहानी 1954 की अमेरिकन फिल्म ‘अ स्टार इज बॉर्न’ से ली गई है। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के गाने ‘तुम ही हो’ और ‘सुन रहा है’ आज भी लोगों के फेवरेट हैं। -
Ae Dil Hai Mushkil
इस फिल्म में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय, फवाद खान और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। बड़े सितारों से सजी इस फिल्म की कहानी काफी लंबी और उबाऊ थी। मगर इस फिल्म के शानदार गानों ने इसे बचा लिया। -
Yaariyan
इस फिल्म का निर्देशन दिव्या खोसला कुमार ने किया था। इस फिल्म में हिमांश कोहली, निकोल फारिया और रकुल प्रीत सिंह ने मुख्य किरदार निभाया था। यह फिल्म अपनी कहानी से ज्यादा गानों की वजह से हीट हुई थी। -
Raaz
इस फिल्म की पूरी सीरीज – ‘राज’, ‘राज 2’, ‘राज 3’, ‘राज रीबूट’ को इनके सुपरहिट गानों ने फ्लॉप होने से बचाया था। -
Hate Story
फिल्म हेट स्टोरी की पूरी सीरीज – ‘हेट स्टोरी’, ‘हेट स्टोरी 2’ और ‘हेट स्टोरी 3’ में दिखाए गए सेक्सुअल सिन्स के अलावा इसके गानों ने हिट किया था। -
Anjaana Anjaani
इस फिल्म की कहानी दर्शकों को उतनी पसंद नहीं आई जितना इस फिल्म के गानें आस पास खुदा, तुमसे ही तुमसे, आई फील गुड, तुझे भुला दिया और हैरत आज भी लोगों को पसंद हैं।
