
परिणीति चोपड़ा ने जब से स्कूबा डाइविंग का सर्टिफाइट कोर्स किया है, तभी से वे एक के बाद एक एडवेंचर्स जगह पर छुट्टियां सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लगातार एक हॉलीडे वीकेंड की फोटोज आ रही हैं। -
बता दें कि परिणीति पिछले काफी दिनों से इजिप्ट के टूर पर हैं। जहां पर वे वहां के फेमस पिरामिडों की सैर कर रही हैं। उन्होंने अपने इस टूर की कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया हैं।
-
इन फोटोज में परिणीति कभी पिरामिड और अबू सिंबल टेंपल्स के पास नजर आ रही हैं तो कभी वे नील नदी के नीले पानी को निहारकर जिंदगी को और तरोताजा करने की कोशिश कर रही हैं।
-
कुल मिलाकर अपने फिटनेस के बाद लंबी छुट्टियों पर जमकर मजे कर रही हैं।
-
परिणीति इन दिनों लिस्बन और पुर्तगाल में भी काफी एंजॉय कर रही हैं। परिणीति की ये तस्वीरों में न सिर्फ उनकी खूबसूरती बल्कि नेचर की मनोरम खूबसूरती भी बखूबी दिखाई दे रही है।
परिणीति ने अपनी तस्वीर के साथ कमेंट किया है कि यहां बहुत ठंड है। वैसे आपको बता दें कि परिणीत इजिप्ट में किसी शूटिंग प्रोजेक्ट पर गई हैं। साथ ही साथ वो टूरिंग के भी मजे ले रही हैं। इजिप्ट के दक्षिण में अबू सिंबेल टेंपल्स पर पर आजकल सन फेस्टिवल चल रहा है। रेमसेस और नेफरटीटी के रेगिस्तान के बीच विशालकाय मंदिरों पर साल में दो बार यह फेस्टिवल होता है, जहां पर हर साल पर्यटकों का आना-जान लगा रहता है। लिहाजा अपनी इस टूर में परिणीति चोपड़ा भी इस 'सन फेस्टिवल' का मजा ले रही हैं। -
आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म मेरी प्यारी बिंदू में अभिनय करते नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना नजर आएंगे।
-
इजिप्ट में मस्ती के पलों को जीने के अलावा परिणीति यहां शूटिंग भी कर रही हैं।
-