-
एक्ट्रेस और मॉडल लेखा प्रजापति इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। लेखा ने हाल ही में एक फोटोशूट भी करवाया था। जिसकी तस्वीरें फैन्स को खूब पसंद आई थीं। कई बिकनी ब्रैंड्स के लिए शूट करवा चुकीं लेखा प्रजापति विराट कोहली के साथ भी काम कर चुकी हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और लेखा प्रजापति को एक विज्ञापन में साथ देखा गया था। मॉडलिंग लेखा की पहली पसंद है। हालांकि मॉडलिंग के बाद लेखा ने एक्टिंग की ओर रुख कर लिया था। लेखा प्रजापति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फन एप टिक-टॉक समेत इंस्टाग्राम पर लेखा काफी एक्टिव रहती हैं। लेखा के इंस्टाग्राम पर 90 हजार से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। खास बात यह है कि लेखा का इंस्टा हैंडल वैरिफाइड भी है। देखिए लेखा प्रजापति की ये शानदार तस्वीरें- (फोटो सोर्स- Lekha Prajapati Instagram)
-
लेखा प्रजापति राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं। साल 2017 में लेखा फेमिना मिस इंडिया राजस्थान की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। (फोटो सोर्स- Lekha Prajapati Instagram)
-
लेखा को इसके बाद रियलिटी शो इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार में भी देखा गया था। लेखा इस शो की भी फाइनलिस्ट थीं। (फोटो सोर्स- Lekha Prajapati Instagram)
-
कुछ दिन पहले लेखा जाने-माने सिंगर हनी सिंह के एक सुपरहिट गाने हाय मेरा दिल में भी नजर आई थीं। लेखा एक अच्छी एक्ट्रेस-मॉडल के अलावा डांसर भी हैं। (फोटो सोर्स- Lekha Prajapati Instagram)
-
कॉलेज में पढ़ते हुए लेखा ने एक्टिंग में आने का फैसला लिया था। इसके बाद लेखा ने मॉडलिंग की ओर भी कदम रखा। (फोटो सोर्स- Lekha Prajapati Instagram)
-
लेखा प्रजापति मॉडलिंग के अलावा छोटे पर्दे पर भी नजर आ सकती हैं। खबरें ऐसे हैं कि लेखा के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स भी हैं। (फोटो सोर्स- Lekha Prajapati Instagram)
लेखा प्रजापति ने अपनी पढ़ाई भी राजस्थान के कॉलेज से ही की है। (फोटो सोर्स- Lekha Prajapati Instagram) -
लेखा को कोका-कोला के ऐड में भी नजर आ चुकी हैं। इस ऐड के बाद लेखा की पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ था। (फोटो सोर्स- Lekha Prajapati Instagram)