-
बॉलीवुड फिल्म ‘चल भाग’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस चित्रा शुक्ला शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। चित्रा ने इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर वैभव उपाध्याय संग शादी रचाई है।
-
शादी के बंधन में बंधने के बाद चित्रा और वैभव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
-
अपनी शादी में चित्रा ने डबल दुपट्टे के साथ रेड कलर की हैवी एम्बेलिश्ड लहंगा चोली पहनी थी। इसके साथ एक्ट्रेस ने हैवी ज्वेलरी और ग्लैम मेकअप कर अपने लुक को पूरा किया था।
-
वहीं, वैभव ने व्हाइट कलर के बंदगला सूट के साथ मैचिंग कलर का साफा और पगड़ी पहनी थी।
-
अपनी शादी में चित्रा ने भारी सजावट वाला लाल रंग का लहंगा चोली और डबल दुपट्टा पहना था। इसके साथ एक्ट्रेस ने हैवी ज्वैलरी और ग्लैम मेकअप से अपने ब्राइडल लुक को पूरा किया।
-
कपल ने ने डेस्टिनेशन वेडिंग की बजाय प्रकृति के बीच एक मंदिर में शादी करने का फैसला किया। दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में उत्तराखंड के त्रियुगीनारायण मंदिर में सात फेरे लिए हैं।
-
बता दें, त्रियुगीनारायण मंदिर के अंदर सदियों से अग्नि जल रही है। माता पार्वती और भगवान शिव ने इसी अग्नि को साक्षी मानकर इस मंदिर में विवाह किया था।
-
यहां शिव-पार्वती के विवाह में भगवान विष्णु ने पार्वती के भाई के रूप में सभी रीतियों का पालन किया था। जबकि ब्रह्मा इस विवाह में पुरोहित बने थे।
-
चित्रा शुक्ला के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार तेलुगू फिल्म हंट में देखा गया था। जल्द ही वो तमिल फिल्म ‘ना ना’ में नजर आ सकती हैं।
(Photos Source: @chitrashuklaofficial/instagram)
(यह भी पढ़ें: साल 2023 में शादी के बंधन में बंधी ये पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस, एक ने भारतीय को बनाया अपना हमसफर)
