-
निखिल आडवाणी की मल्टीस्टारर फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं अंजना सुखानी लंबे अर्से बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रही हैं। अंजना ने मीडिया को बताया कि वह पिछले दो सालों से डिप्रेशन में थीं। डिप्रेशन से जंग जीतने के बाद अंजना अक्षय कुमार के साथ फिल्म गुड न्यूज से वापसी कर रही हैं। फिल्म में वह अक्षय की बहन के किरदार में नजर आएंगी।( All Pics: Anjana Sukhani Instagram)
-
अंजमा को लोकप्रियता मिली साल 2008 में आई फिल्म गोलमाल रिटर्न्स से। इसके बाद अंजना तमाम फिल्मों में नजर आईं।
अंजना आखिरी बार साल 2017 में आई सुनील ग्रोवर की फिल्म 'कॉफी विद डी' में दिखाई दी थीं। इस फिल्म के बाद वह अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गई थीं। अब अंजना ने स्वीकार किया है कि वह डिप्रेशन के चलते फिल्मों से दूर हो गई थीं। -
अंजना ने बताया कि दो साल पहले उनकी मौसी की मौत हो गई। उसके बाद उनकी नानी भी दुनिया छोड़ चली गईं।
अंजना इन दोनों के काफी करीब थीं और उनकी मौत के सदमे से उबर नहीं पा रही थीं। देखते-देखते अंजना डिप्रेशन में चली गईं। भाई के सुझाव के बाद अंजना ने सायकलॉजिस्ट से संपर्क किया और अपना उपचार चालू किया। धीरे-धारे डिप्रेशन से बाहर निकलने के बाद उन्होंने दोबारा फिल्मी दुनिया में एंट्री मारी। 20 दिसंबर को उनकी फिल्म गुड न्यूज रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के अलावा अंजना, जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'मुंबई सागा' में भी दिखाई देंगी।
