-
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की बेटी आलिया ने डेढ़ महीने पहले ही अपने प्यार इजहार सोशल मीडिया पर किया था। ऐसे में अब उन्होंने 22 साल की उम्र में बॉयफ्रेंड से सगाई भी कर ली है। उनकी सगाई पार्टी में बी-टाउन से कई सितारों ने शिरकत की। इसमें सुहाना खान, अलाया फर्नीचरवाला, पलक तिवारी, खुशी कपूर और कल्कि कोचलिन ने बॉयफ्रेंड के साथ शिरकत कर पार्टी की रौनक बढ़ाई है। चलिए दिखाते हैं आपको सभी तस्वीरें…
-
आलिया ने पापा अनुराग और बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे (Shane Gregoire) के साथ पोज दिया। कपल ने 3 अगस्त की शाम को सगाई की। डायरेक्टर ने इस दौरान बेटी पर खूब प्यार लुटाया। (Photo- Varinder Chawla)
-
बेस्टी आलिया कश्यप की सगाई में खुशी कपूर ने साड़ी में शिरकत की। उन्होंने पिंक साड़ी में ग्लैमरस अदाओं से फैंस का दिल जीत लिया। (Photo- Varinder Chawla)
-
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी आलिया की सगाई पार्टी में एंट्री की। उन्होंने ब्लू साड़ी में लाइमलाइट चुरा ली। (Photo- Varinder Chawla)
-
श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी स्लीवलेस और डीपनेक ब्लाउज के साथ साड़ी में नजर आईं। इस दौरान उनका ये लुक भी काफी चर्चा में रहा। लोग उनके लुक की मां श्वेता तिवारी से तुलना करने लगे। हालांकि, वो भी पार्टी में किसी से कम नहीं दिखीं। (Photo- Yogen Shah/Insta)
-
अलाया फर्नीचर वाला को डीपनेक प्रिंटेड लहंगे में देखा गया। पार्टी में उनका बोल्ड एथेनिक लुक छा गया। इसमें वो बेहद ही प्यारी लग रही थीं। (Photo- Yogen Shah/Insta)
-
इसके साथ ही एक्ट्रेस और अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ कल्कि कोचलिन आलिया की सगाई में पहुंचीं। वो बॉयफ्रेंड और बेटी के साथ पार्टी में नजर आईं। उन्होंने इस फंक्शन के लिए साड़ी कैरी की थी। (Photo- Yogen Shah/Insta)
-
आपको बता दें कि आलिया और शेन ग्रेगोइरे के बीच क्लोज बॉन्डिंग देखने के लिए मिली। शेन ने उन पर खूब प्यार लुटाया। साथ ही सगाई के बाद पैपराजी को खूब पोज भी दिए। (Photo- Varinder Chawla)
