-
बॉलीवुड एक्टर्स कहानी की डिमांड के लिए किस हद तक जा सकते हैं ये तो किसी से छिपा नहीं है। अभी इसी साल आई फिल्म गली बॉय में मुराद के किरदार के लिए एक्टर रणवीर सिंह ने अपने वजन को लगभग आधा कम कर लिया था जिससे वह एक स्टूडेंट के तौर पर फिट बैठ सकें। रणवीर सिंह की मेहनत पर्दे पर बखूबी नजर भी आई। हालांकि इससे पहले भी बहुत से स्टार्स ने अपना ऐसा मेकओवर किया कि लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हुआ। आइए डालते हैं नजर ऐसे ही कुछ कलाकारों और उनके मेकओवर पर। (All Pics: Youtube)
-
अमिताभ बच्चन ने पा फिल्म में प्रोजेरिया नामक बीमारी से ग्रसित बच्चे का रोल प्ले किया था। फिल्म में अमिताभ का मेकअप किया था विश्व विख्यात क्रिश्चियन टिंसले औऱ डॉमिनी टिल ने। फिल्म में अमिताभ अपने रियल लाइफ बेटे अभिषेक के बेटे बने थे। इस किरदार में अमिताभ को पहचान पाना बेहद मुश्किल था।
-
राबता फिल्म में राजकुमार राव 324 साल के शख्स की भूमिका में दिखे थे। उनके इस लुक के पीछे मेकअप आर्टिस्ट जुबी जोहल की कड़ी मेहनत छुपी थी।
-
1996 में आई फिल्म हिंदुस्तानी में कमल हसन ने 70 साल के शख्स का किरदार भी निभाया था। माइकल वेस्टमोर और माइकल जोन्स ने कमल का ऐसा मेकअप किया था कि उन्हें पहचान पाना आसान नहीं था। फिल्म के लिए कमल हासन को नेशनल अवार्ड से नवाजा गया था।
-
फिल्म कपूर एंड संस में ऋषि कपूर ने 90 साल के शख्स का रोल प्ले किया था। इस फिल्म के लिए ऋषि कपूर का मेकअप ऑस्कर विनर ग्रेग कैनम ने किया था।
-
शाहरुख खान ने अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म फैन में एक युवा का किरदार निभाया था। इस किरदार के लिए शाहरुख का मेकअप भी ग्रेग कैनम ने किया था।
-
फिल्म धूम 2 के एक सीन में ऋतिक को बुजुर्ग सिक्योरिटी गार्ड के रूप में दिखे थे। फिल्म में ऋतिक का ये रूप काफी चर्चा में रहा था। ऋतिक का मेकअप स्जान सिलिंग ने किया था।
-
चाची 420 में कमल हासन ने एक अधेड़ उम्र की महिला का किरदार निभाया था। कमल हसन को महिला के रूप में देख हर कोई हैरान था। इस रोल के लि कमल हासन का मेकअप माइकल वेस्टमोर ने किया था।
