
हमनें कई बार बॉलीवुड फिल्मों में भाई- बहनों और या दो भाईयों के रिश्तों की कहानी देखी है, जिसे देखकर कई बार हम अपनों को याद करने लगते हैं। फिल्मों की कहानी में तो भाई बहन और भाई-भाई कभी एक दूसरे के खिलाफ तो कभी क्लॉज नजर आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में हैं, जिनमें रियल लाइफ वाले भाई बहन और भाई-भाई नजर आए हैं। ये वो भाई बहन और भाई-भाई हैं जो न सिर्फ सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आते हैं बल्कि वे रियल लाइफ में भी एक दूसरे के काफी क्लॉज हैं। तस्वीरों के जरिए जानिए ऐसे तौन-कौन से भाई बहन और भाई हैं रील लाइफ पर किन-किन फिल्मों में साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं और वे रियल लाइफ में भी भाई बहन हैं। 
हाल ही रिलीज हुई Tubelight में सलमान खान और सोहेल खान नजर आए। फिल्म में बेशक सोहेल को सलमान का बड़ा भाई बताया गया हो आखिरकार हैं तो रियल भाई। फिल्म की कहानी में दोनों को काफी क्लॉज दिखाया गया है। जो रियल लाइफ में एक दूसरे के काफी क्लॉज हैं। 
इससे पहले 1999 में आई फिल्म Hello Brother में भी सलमान खान अपने रियल ब्रदर अरबाज खान के साथ नजर आए थे। इस फिल्म में सलमान को अरबाज के छोटे भाई का रोल दिया गया था। 
सलमान और सोहेल एक नहीं बल्कि 5 से 6 फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इन दोनों ने कई फिल्में प्रोड्यूस भी की हैं। सलमान और सोहेल Amar Akbar Anthony Remake, Main Aurr Mrs Khanna (2009), Heroes, God Tussi Great Ho (2008), Partner (2007) , Salaam-E-Ishq (2007) , Maine Pyaar Kyun Kiya (2005) , Lucky – No Time For Love (2005) में भी दोनों प्रोडक्शन में एक साथ थे। 
जट अमला पगला दीवाना, हीरोजस ये दिल्लगी, अपने, और 23 मार्च 1931 में दोनों ने साथ काम किया है। इन फिल्मों में इन दोनों ने दो भाईयों की कहानी को बयां किया और असल जिंदगी में भी ये दोनों एक दूसरे के काफी क्लॉज हैं। 
Badhti Ka Naam Dadhi में किशोर कुमार और अशोक कुमार साथ नजर आए थे। 
Shaandaar में शाहिद कपूर अपनी बहन शनह कपूर के साथ नजर आए थे। 
फरेब में शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी ने एक साथ काम किया है। हालांकि इस फिल्म में ये दोनों एक दूसरे के खिलाफ दिखाई दीं। 
श्रद्धा कपूर भी अपनी अपकमिंग फिल्म Haseena Parkar अपने रियल भाई सिद्धांत कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। 
1981 में आई Zamane ko dikhana hai में रणधीर कपूर और ऋषि कपूर भी साथ नजर आ चुके हैं। हालाकि इस फिल्म में ऋषि कपूर ने गेस्ट अपीरियंस दी थी। लेकिन पल के लिए ही सही आखिरकार साथ तो सिल्वर स्क्रीन कर ही ली न। इसके बाद रियल लाइफ ब्रदर हाउसफुल 2 में भी साथ नजर आ चुके हैं। 
2000 में आई फिल्म मेला में आमिर ने अपने रियल भाई फैजल खान के साथ काम किया है।