-
बॉलीवुड में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शुरुआत साल 1954 में हुई। ये हिंदी सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है। बेस्ट एक्टर के लिए आज तक सबसे ज्यादा अवार्ड शाहरुख खान और दिलीप कुमार ने जीते हैं। दोनों ने 8 बार ये सम्मान अपने नाम किया है। वहीं कुछ ऐसे नाम हैं जिन्होंने लोगों का दिल तो खूब जीता लेकिन फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवार्ड अपने नाम नहीं कर पाए। ऐसा नहीं है कि ये कभी नॉमिनेट ही नहीं हुए। नॉमिनेशन के बाद भी इनके हाथ खाली रहे। (All Pics: Social Media)
-
अक्षय कुमार: बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय भी आज तक इस टाइटल से दूर हैं। उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं लेकिन बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर नहीं जीत पाए।
-
अजय देवगन: फूल और कांटे से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अजय देवगन को भी आज तक उन्हें कभी भी बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड नहीं मिला है।
-
सलमान खान: सलमान खान जिसके नाम से ही फिल्में चल जाती हैं। इस एक नाम के लिए फैंस टिकट खिड़की पर घंटों खड़े रहते हैं। लेकिन दर्शकों के प्यार से बॉलीवुड के दबंग बनने वाले सलमान भी इस अवार्ड से आज तक दूर हैं।
-
गोविंदा: गोविंदा फिल्मों में आए, छाए और चले भी गए। अब दशकों में गोविंदा की कोई फिल्म आ जाए तो ठीक वर्ना वो लगभग इस इंडस्ट्री से दूर हैं। गोविंदा ने अपनी अदाकारी से लोगों का सालों तक दिल जीता लेकिन फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवार्ड कभी नहीं जीत सके।
-
धर्मेंद्र: शोले जैसी यादगार फिल्में देने वाले बॉलीवुड के माचोमैन को कभी भी बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड नहीं मिल पाया। साल 1997 में जाकर उन्हें फिल्मफेयर का लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।
