मशहूर टीवी शो Game of Thrones एक बुक सीरीज Ice and Fire के एक गाने पर आधारित है, जो कि किसी आधुनिक महाकाव्य से कम नहीं है। भारत निर्विवाद रूप से दुनिया के सबसे बड़े महाकाव्यों में से एक- महाभारत का जन्मदाता है।
ऐसा कहा जाता है कि महाभारत हर तरह के इंसान का चरित्र, हर संभव परिस्थितियों में बयां करता है। यह मानवता को इसके असली रूप में चित्रित करता है। अच्छे और बुरे के बीच की सीमारेखा अक्सर धुंधली हो जाती है, जब अच्छे लोग स्वार्थी बन जाते हैं और बुरे लोग अच्छा व्यवहार करते हैं।
Read also: VIRAL VIDEO: चांद पर लैन्डिंग से लेकर मिशन ओसामा तक में नजर आए पीएम मोदी
इसी तरह Game of Thrones ने भी अपने पाठकों और दर्शकों को हर एपिसोड में उलझाए रखा है कि कौन उनकी सहानुभूति के लायक है और कौन नफरत के। हर चरित्र कभी-कभी कुछ ऐसा करता है कि आप उसे पसंद या नफरत करने लगते हैं।
अब, Epified ने एक वीडियो जारी किया है जो महाभारत और Game of Thrones के चरित्रों की तुलना करता है।
वीडियो यहां देखें