प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट 2017 की तारीफ की है। उन्‍होंने कहा कि वित्‍त अरुण जेटली ने दाल से डाटा तक सबको ख्‍याल रखा है। टैक्‍स रेट घटाने का ऐलान साहसपूर्ण हैं। इस बजट से रोजगार बढ़ेंगे, मजदूरों को फायदा होगा। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट में मिडिल क्‍लास को राहत देते हुए इनकम टैक्‍स घटाया है। साथ ही राजनीतिक पार्टियों को 2000 रुपये से ज्‍यादा के नकद चंदे पर भी रोक लगा दी गई। कालेधन पर रोक लगाने वाले फैसले के तहत तीन लाख रुपये से ज्‍यादा के कैश लेनदेन को भी बंद कर दिया गया है। जेटली ने बजट पेश करते हुए कहा कि 2.5 से पांच लाख रुपये की सालाना कमाई पर अब पांच प्रतिशत की दर से टैक्‍स लगेगा। वर्तमान में यह दर 10 प्रतिशत है। रेलवे को लेकर घोषणाओं में ई-टिकट से सर्विस चार्ज हटाने का फैसला लिया गया है। बजट में झारखंड और गुजरात में एम्‍स खोले जाने, मनरेगा का बजट आवंटन बढ़ाकर 48 हजार करोड़ रुपये करने, प्रधानमंत्री आवास योजना में 23 हजार करोड़, प्रधानमंत्री सड़क योजना में 2019 तक 4 लाख करोड़ खर्च करने की घोषणा की गई है। जेटली ने बजट पेश करते हुए कहा कि भारत दुनिया में मंदी के बीच उभरता सितारा है। इस साल अर्थव्‍यवस्‍था पटरी पर आएगी। उन्‍होंने नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि महंगाई की दर को 6 प्रतिशत से कम पर लाए हैं। जीएसटी और नोटबंदी बड़ा फैसला है। कालेधन के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। नोटबंदी से टैक्‍स कलेक्‍शन बढ़ा है। Union Budget 2017: Live Video Streaming बजट 2017 से जुडी सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें ई. अहमद केरल की मालाप्पुरम लोकसभा सीट से सांसद थे। वह मुस्लिम लीग पार्टी में थे। अहमद इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। मनमोहन सिंह की सरकार में वे विदेश राज्यमंत्री थे। उनकी उम्र 78 साल थी। ई अहमद यूपीए सरकार के दौरान रेल राज्य मंत्री भी रहे थे। ई. अहमद का जन्म 29 अप्रैल 1938 को हुआ था। अहमद केरल विधासभा से 1967, 1977, 1980, 1982 और 1987 में विधायक चुने गए। वह 1982 से 1987 तक केरल सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। अहमद 1991, 1996, 1998, 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा के लिए चुने गए। वह 2004 से 2009 के बीच विदेश राज्यमंत्री भी रहे। जानिए बजट में क्‍या चाहता है आम आदमी:
Live Updates
11:21 (IST) 1 Feb 2017
हमारी सरकार कालेधन के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। पिछले सालों में सरकार पर लोगों का भरोसा बढ़ा है।- वित्त मंत्री
11:19 (IST) 1 Feb 2017
हमारी सरकार ने मंहगाई की दर को6% से नीचे ला दिया, GST आर्थिक सुधार के बड़ा कदम है-वित्त मंत्री
11:18 (IST) 1 Feb 2017
पिछले सालों में भारत दुनिया के चंद देशों में है जिसने आर्थिक सुधार किए हैं। – वित्त मंत्री
11:17 (IST) 1 Feb 2017
इस साल अर्थव्यवस्था पटरी पर आएगी, देश के विदेशी मुद्रा का खजाना बढ़ा है- वित्त मंत्री
11:16 (IST) 1 Feb 2017
सरकार ने कालेधन पर लगाम लगाई है वहीं 2017 में विकास की दर तेज होगी-वित्त मंत्री
11:14 (IST) 1 Feb 2017
पहली बार रेल बजट और आम बजट एक साथ हो रहा है पेश-वित्त मंत्री अरुल जेटली
11:13 (IST) 1 Feb 2017
मै ऐसे समय में बजट पेश कर रहा हूं जब पूरी दुनिया में बदलाव हो रहा है। – वित्त मंत्री जेटली
11:11 (IST) 1 Feb 2017
वित्त मंत्री जेटली ने बजट पेश करना शुरु किया
11:10 (IST) 1 Feb 2017
कांग्रेस की मांग को स्पीकर ने किया खारिज, आज की जगह कल संसद होगी स्थगित
11:08 (IST) 1 Feb 2017
संसद की कार्यवाही शुरू, मौन व्रत रखकर दी गई ई अहमद को श्रद्धांजलि
11:06 (IST) 1 Feb 2017
संवैधानिक जिम्मेदारी पूरी करने के लिए ढेड़ महीने हैं,1दिन के में आकाश नहीं गिर पड़ेगा, हम हमारी बात सदन में रखेंगे- मलिका अर्जुन खड़गे
11:03 (IST) 1 Feb 2017
https://twitter.com/narendramodi/status/826658901651124224
11:02 (IST) 1 Feb 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद ई अहमद को श्रद्धांजलि दी।
10:58 (IST) 1 Feb 2017
बजट पर किसी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए, ये एक संवैधानिक जिम्मेदारी है जो बिना किसी बाधा के होनी चाहिए- वेंकैया नायडू
10:56 (IST) 1 Feb 2017
92 साल में पहली बार रेल बजट अलग से पेश नहीं हो रहा है. इस बार रेल बजट आम बजट का ही हिस्सा है
10:55 (IST) 1 Feb 2017
https://www.jansatta.com/budget-2017/union-budget-2017-prime-minister-narendra-modi-government-and-his-3-unfulfilled-promises/241192/
10:55 (IST) 1 Feb 2017
https://www.jansatta.com/business/union-budget-2017-know-some-important-facts-about-finance-minister-arun-jaitley/239744/
10:54 (IST) 1 Feb 2017
https://www.jansatta.com/budget-2017/budget-on-feb-1-beginning-of-a-new-tradition-pm-narendra-modi/241321/
10:52 (IST) 1 Feb 2017
स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा- सब जानते हैं कि एक ई अहमद का निधन एक दुखद घटना है। लेकिन बजट एक संवैधानिक जिम्मेदारी है, इसे हमें पेश करना ही होगा।
10:52 (IST) 1 Feb 2017
https://www.jansatta.com/budget-2017/union-budget-2017-these-are-special-things-in-2017-budget/241909/
10:52 (IST) 1 Feb 2017
UNION BUDGET 2017: इस बजट में हैं ये पांच खास बातें
10:46 (IST) 1 Feb 2017
कैबिनेट की बैठक समाप्त, कैबिनेट ने दी बजट को मंजूरी
10:44 (IST) 1 Feb 2017
लालू प्रसाद यादव ने कहा- आज बजट पेश नहीं होना चाहिए।
10:37 (IST) 1 Feb 2017
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा- आज ही पेश होगा बजट
10:31 (IST) 1 Feb 2017
राष्ट्रपति ने बजट 2017-18 को मंजूरी दी, वित्त मंत्री जेटली पेश करेंगे बजट
10:29 (IST) 1 Feb 2017
वित्त मंत्री जेटली ने किया ट्वीट- 11 बजे मुझे बजट पेश करते हुए लाइव देखें
10:28 (IST) 1 Feb 2017
https://twitter.com/ANI_news/status/826655100298891264
10:25 (IST) 1 Feb 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंचे
10:23 (IST) 1 Feb 2017
लोकसभा में कांग्रेस के नेता खड़गे ने कहा है कि अगर हम ई अहमद को सम्मान नहीं दे रहे हैं, तो ये गलत बात है
10:09 (IST) 1 Feb 2017
लोकसभा में कांग्रेस के नेता खड़गे ने कहा- आज बजट टाला जाए।