बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अजान पर उनके ट्वीट को लेकर उन्हें गालियां देने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सुचित्रा की शिकायत पर पुलिस ने 4 लागों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आपको बता दें कि सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने लाउडस्पीकर के जरिये तेज अजान की आलोचना करते हुए इसे थोपी हुई धार्मिकता करार दिया था। सुचित्रा के इस ट्वीट के बाद उन्हें ट्विटर पर भद्दी-भद्दी गालियों का शिकार होना पड़ा। सुचित्रा कृष्णमूर्ति पर लोगं के शर्मनाक हमले को देखते हुए बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया पर भी तमाम लोग उनके समर्थन में उतर आए। रेणुका शहाणे ने उन्हें पुलिस में गाली देने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की सलाह भी दी। हालांकि सुचित्रा ने रेणुका शहाणे की सलाह से पहले ही पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करा दी थी। सुचित्रा ने पुलिस स्टेशन से बाहर निकलते हुए अपनी एक तस्वीर ट्वीट करते हुए मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा भी किया।
Thank you @MumbaiPolice You are the bestpic.twitter.com/IsaeSgPPUv
— Suchitra (@suchitrak) July 26, 2017
इससे पहले सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां देने और रेप करने की धमकी देने वालों के ट्वीट्स भी अपने अकाउंट से शेयर किया था। सुचित्रा ने इन ट्वीट्स को शेयर करते हुए लिखा था- ‘इन कामुक लोगों को देखो, अपने भारत के लिए बुरा लगता है- महिलाओं के प्रति इस तरह का रवैया देखकर इस बात पर कोई आश्चर्य नहीं होता कि भारत दुनिया में रेप की राजधानी बन चुका है। ‘
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए ट्विटर पर उनसे पूछा कि क्या इन लोगों के खिलाफ कोई कार्वाई नहीं होनी चाहिए। सुचित्रा के इस ट्वीट पर ही मुंबई पुलिस हरकत में आ गई। बाद में मुंबई पुलिस के ट्वीटर हैंडल से सुचित्रा को बताया गया कि पुलिस ने पहले ही इन लोगों के खिलाफ अपने साइबर सेल को लगा दिया है।
Look at these perverts! Feel sorry for my India -with this kind of attitude towards women its no wonder we’ve become rape capital of d world pic.twitter.com/Hteg0IXRM8
— Suchitra (@suchitrak) July 25, 2017
दरअसल सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्वीट करते हुए लिखा था- सुबह 4.45 पर घर पहुंची हूं और अज़ान की आवाज़ से मेरे कान फट रहे है। इससे ज्यादा बेवकूफू तो कोई हो ही नहीं सकती है जिसमें किसी पर जबरदस्ती कट्टर तरीके से धार्मिकता थोपी जाती है।
came home at 4.45 am 2 most aggressive/ ear shattering call of azaan. Nothing more lowlife & dumb than such extreme imposed religiousity
— Suchitra (@suchitrak) July 23, 2017