बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का नाम अब सुपर एक्ट्रेस में गिना जाने लगा है। उन्होंने कम समय में ही बॉलीवुड में कामयाबी हासिल की है। सोनाक्षी को अभिनय तो पहले से ही विरासत में मिला है। उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा अपने जमाने के सुपरस्टार रहे हैं, जिनका एक डायलॉग खामोश अब भी लोगों की जुवां पर सुनने को मिलता है। फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी ने अपने पिता से वादा किया कि वे अपने परिवार के मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखेंगी। यही वो राज है जिसके चलते वे फिल्मों में न ही बिकनी में नजर आती हैं और न हॉट सीन्स करती हैं। उन्होंने फिल्मों में अब तक बिकनी नहीं पहनी और न ही किसी तरह बलगर किसिंग सीन किया है। क्योंकि सोना फिल्म साइन करने से पहले ही अपने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर से इस तरह के सीन करने के लिए मना कर देती हैं। आइए जानते हैं सोना के बारे में दिलचस्प जानकारियां।
90 किलो वाली सोनाक्षी ने हिंदी सिनेमा में जगह बनाने के लिए काफी मेहनत की। जब उन्होंने फिल्मी करियर के लिए सोचा था तब उनका बजन 90 किलो था। उन्हें 2010 में सलमान संग दबंग में लीड अभिनेत्री के लिए अप्रोच किया गया, जिसके लिए उन्हें अपना 30 किलो वजन कम करना पड़ा। दबंग में उन्हें एक गांव की लड़की के रोल में फिट होना था। वजन कम करने में सोना की सलमान ने काफी मदद की। वे उन्हें कोसों पैदल चलवाते थे। तब जाकर 2 साल में उन्होंने अपना परफेक्ट फिगर पाया। इसके बाद इसी साल उन्हें मैक्सीम मैग्जीन के इंडियन अंक में कवर गर्ल बनाया गया था। पहले उनका वजन 90 किलो था। इतना वजन कम करने में उन्हें करीब 2 साल का समय लगा।
सलमान के साथ फिल्म ‘दबंग’ से फिल्मी करियर शुरू करने वाली सोनाक्षी का कहना है कि सलमान उन पर बहुत गुस्सा करते हैं, जो उन्हें पसंद नहीं। इस फिल्म के साइनिंग की कमाई को सोना ने सलमान की संस्था Being Humun को दान में दे दिया था। इस फिल्म में सोना ने साड़ी पहनी थी, जो उन्हें बचपन से ही पसंद है। सोनाक्षी आईटम सॉन्ग करना बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। जबकि सोलो डांस करने से उन्हें कोई परहेज नही है। सोनाक्षी फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएट हैं। उन्होंने अपना करियर कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में शुरू किया था। उन्होंने 2005 में फिल्म ‘दिल लेके देखो’ के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन की थी। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि एक दिन वे इतनी बड़ी सुपरस्टार बन जाएंगी।
सोनाक्षी को प्यार से ‘सोना’ और ‘शॉटगन जूनियर’ बुलाया जाता है। सोनाक्षी को एक्टिंग के अलावा सिंगिंग और डांसिग का भी काफी शौक है। वे अपनी आवाज में कई गाने गा चुकी हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने ‘राइज ऑफ गॉर्डियंस’ के हिन्दी वर्जन में टूथ कैरेक्टर के लिए आवाज दी है। इसके अलावा ‘वॉइस ऑफ ज्वेल’ के हिन्दी वर्जन ‘रिओ 2’ के लिए भी सोनाक्षी ने डबिंग की है। इसके अलावा फोटोग्राफी में भी काफी रुचि रखती हैं। वे खाने की भी काफी शौकीन हैं।
सोना की लाइफ में एक कंट्रोवर्सी हुई, जिसके बाद वे सुर्खियों में आ गई। बता दें कि साल 2012 में सोनाक्षी का नाम बंटी सचदेवा के साथ जोड़ा गया, जो तलाकशुदा हैं और सोनाक्षी से उम्र में भी काफी बड़े हैं। बहुत कम समय के लिए सोनाक्षी का नाम रणवीर सिंह के साथ भी सामने आया, लेकिन बाद में इस तरह की खबरें महज अफवाहें ही निकलीं। हाल ही सोनाक्षी की जॉन अब्राहम के साथ फोर्स2 रिलजी हुई है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।