पुणे। मानवाधिकार कार्यकर्ता और भूमाता ब्रिगेड की प्रेसिडेंट तृप्ति देसाई ने बुधवार को एक शख्स की जमकर पिटाई की। घटना पुणे के शिकारपुर गांव की है, जहां तृप्ति ने शादी का झांसा देकर रेप करने के एक 25 वर्षीय आरोपी को पीटा। तृप्ति का कहना है कि ऐसा उन्होंने उस शख्स को सबक सिखाने के लिए किया है।
उन्होंने इस पिटाई की एक वीडियो भी बनवाई, जिसमें तृप्ति अपने एक साथी के साथ उस आदमी को पीटती दिख रही हैं। पुणे से करीब 60 किमी. दूर स्थित इस गांव में सरेआम इस शख्स को पीटा गया। पिट रहे युवक का नाम श्रीकांत लोहंडे है। पुलिस ने रेप के आरोपी लोहंडे को गिरफ्तार कर धारा 376 (रेप) और 313 (जबरन गर्भवति करना) के तहत केस दर्ज किया है।
विडियो में साफ नजर आ रहा है कि तृप्ति के साथ कुछ और लोग उस शख्स की पिटाई कर रहे हैं। आसपास कुछ लोगों की भीड़ भी जमा है। तृप्ति देसाई पिटाई के दौरान मराठी में कुछ बोल भी रही हैं। वह अपनी चप्पल उतारकर शख्स को लताड़ने के साथ-साथ बीच-बीच में उसकी जोरदार धुनाई भी करती नजर आ रही हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=5WZknMslQmI
आपको बता दें तृप्ति देसाई वही हैं जिन्होंने महाराष्ट्र के प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर आंदोलन छेड़ दिया था। कई दिनों चले विवाद के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर फडणवीस सरकार ने मंदिर में महिलाओं को प्रवेश और पूजा करने का अधिकार दिलाया था। इसके बाद तृप्ति ने नासिक के त्रयंबकेश्वर मंदिर और कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में भी महिलाओं को प्रवेश दिलाने की मुहिम चलाई थी।
Read Also: Viral Video: भरतपुर से भाजपा सांसद ने टोलकर्मी को सरेआम पीटा
#WATCH: Bhumata Brigade activist Trupti Desai thrashed a man for allegedly breaking marriage promises,in Pune (Maha)https://t.co/KC4ZXOY4gH
— ANI (@ANI) July 27, 2016
Read Also: Golden Baba: 12.5 किलो सोने के जेवर और 27 लाख की घड़ी पहन कांवड़ यात्रा पर निकले हैं ये बाबा