क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। हालांकि उनकी पत्नी ने अभी बीजेपी नहीं छोड़ी है। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने आवाज-ए-पंजाब नाम की पार्टी का एलान कर लोगों को चौंका दिया था कि वो किसी भी राजनीतिक दल के झांसे में नहीं आने वाले हैं। इससे पहले उनके आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी। लेकिन सारी अटकलों को खारिज करते हुए सिद्धू ने एक दिन पहले ही हॉकी के पूर्व कप्तान परगट सिंह और पंजाब के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और बलवंत सिंह बैंस के साथ मिलकर नई पार्टी बना ली। सिद्धू ने 18 जुलाई को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। इसी साल 28 अप्रैल को सिद्धू ने राज्यसभा में मनोनीत सदस्य के रूप में शपथ ली थी लेकिन संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन उच्च सदन की कार्यवाही के दौरान ही इस्तीफा देकर उन्होंने सियासी जगत में हलचल मचा दी थी। बताया जा रहा था कि सिद्धू पंजाब की अकाली दल सरकार से काफी नाराज चल रहे थे और पार्टी में उनकी इस बारे में कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।
Read Also: क्या पत्नी के चलते AAP के नहीं हो सके नवजोत सिंह सिद्धू, बनानी पड़ी नई पार्टी?
[jwplayer jc3ZWABE]
सिद्धू की नई पार्टी बनाने पर पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि सिद्धू के मन में पंजाब की सेवा का कोई भाव नहीं है वो किसी भी तरह सत्ता हासिल करना चाहते हैं। बादल ने कहा कि जो सिद्धू पत्नी समेत कुछ दिन पहले तक आप के गीत गा रहे थे वही अब उनकी खिलाफत कर रहे हैं।
#FLASH: Navjot Singh Sidhu resigns from BJP membership.
— ANI (@ANI) September 14, 2016