Narendra Modi Cabinet Ministers List of India 2019 Pralhad Joshi: लोकसभा चुनाव 2019 में पीएम मोदी की एक बार फिर सरकार लाने में कर्नाटक का भी बड़ा योगदान है। 28 सीटों में से 26 एनडीए ने जीतीं। बीजेपी की इस उपलब्धि का निश्चित तौर पर इनाम भी मिलना तय था। तभी लगातार चौथी बार धारवाड़ से चुनाव जीतने वाले प्रह्लाद जोशी को मोदी कैबिनेट में शामिल करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने 2004, 2009, 2014 और फिर 2019 में लोकसभा चुनाव जीतकर संसद की राह बनाई। खबर है कि कर्नाटक से ही तीन और चेहरे सदानंद गौड़ा, सुरेश आंगड़ी और निर्मला सीतारमण भी केंद्रीय कैबिनेट का हिस्सा होंगे।

इस चुनाव में कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में से प्रह्लाद जोशी ने सबसे अधिक मतों के अंतर से लगातार चौथी बार चुनाव जीता है। इनका नाम सबसे पहले हुबली विवाद के कारण चर्चा में आया। दरअसल 15 अगस्त 1994 को कर्नाटक के हुबली में बीजेपी नेता उमा भारती ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने का प्रयास किया।

Narendra Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE Updates: इधर PM पद की शपथ ले रहे थे नरेंद्र मोदी, उधर भावुक हुई मां

तमाम प्रतिबंधों के बावजूद प्रह्लाद जोशी ही थे जिन्होंने हुबली के ईदगाह मैदान में उमा भारती का साथ दिया। उस घटना के बाद हुई हिंसा और पुलिस फायरिंग में 10 लोग मारे गए थे। प्रह्लाद जोशी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक का कट्टर कारसेवक बताया जाता है।

एक नजर में जानिए प्रह्लाद जोशी को:
एजुकेशन: ग्रेजुएशन, बीए कर्नाटक यूनिवर्सिटी से
चल—अचल संपत्ति: 11.13 करोड़
कुल देनदारी: 5.17 करोड़

क्रिमिनल केस: धार्मिक उन्माद भड़काने का एक मामला

गौरतलब है कि इस चुनाव में बीजेपी के प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक की धारवाड़ सीट पर दो लाख से भी ज्यादा वोटों से कांग्रेस के नेता विनय कुलकर्णी को हराया। ये उनकी लगातार चौथी जीत थी।