राजस्व मंत्री एकनाथ खड़से के बाद महाराष्ट्र सरकार के एक और मंत्री पर भष्ट्राचार के आरोप लगे हैं। इस बार ये आरोप रविंद्र वायकर पर लगे हैं। वह शिवसेना के नेता होने के साथ-साथ महाराष्ट्र के गृहनिर्माण मंत्री भी हैं। रविंद्र वायकर पर कांग्रेस ने मुंबई की 20 एकड़ ज़मीन हड़पने और उसपर अवैध निर्माण करने का आरोप लगया है। संडे एक्सप्रेस को मिली जानकारी के मुताबिक, रविंद्र ने पूर्वी मुंबई में जोगेशवरी की गुफाओं के पास की जगह पर निर्माण पर लगी रोक को हटाने के लिए सीएम फणनवीस से दो बार मुलाकात की थी।

इसपर कांग्रेस का आरोप है कि रविंद्र के कहने पर उस जगह भी निर्माण करने की इजाजत दे दी गई जहां पर बैन लगा हुआ था। कांग्रेस पार्टी के मुंबई अध्यक्ष संजय निरूपम ने कहा, ‘मंत्री के कहने पर प्रोजेक्ट के लिए इजाजत दे दी गई। मामले की जांच होनी चाहिए।’

जिस कंपनी पर यह आरोप लगे हैं उसका नाम Aishwarya Avant Builders LLP है। इस कंपनी में रविंद्र की भी हिस्सेदारी थी। हालांकि, इस कंपनी के मौजूदा मालिकों का कहना है कि रविंद्र का इस कंपनी में मालिकाना हक था, पर 2011 में उन्होंने कंपनी से नाता तोड़ लिया था।

जिस प्रोजेक्ट को सवालों के घेरे में लाया जा रहा है उसपर Aishwarya Avant Builders LLP ही काम कर रही थी। 71,600 sq फुट के इस प्रोजेक्ट को ‘झुग्गी पुनर्विकास परियोजना’ नाम दिया गया था।