वीडियो में दिख रहा नजारा है मायानगरी मुंबई का। यहां नशे में धुत्त एक रईस लड़की ने थाने में जमकर हंगामा तो किया ही, साथ ही पुलिस वालों पर हाथ भी उठा दिया। इस लड़की ने ना सिर्फ ड्यूटी पर मौजूद पुलिसवालों पर हाथ चलाया, बल्कि उन्हें गालियां भी दीं। हालांकि लड़की के साथ मौजूद दो लड़कों ने उसे काबू करने की काफी कोशिश की।
घटना मुंबई के वर्ली थाने की है और हंगामा मचा रही इस लड़की को पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में पकड़ा है। इस युवती ने तेज रफ्तार हुंडइ वरना पोद्दार अस्पताल के पास डिवाइडर पर चढ़ा दी थी। लड़की की उम्र 21 साल है, जिसके साथ 21 और 17 साल के दो लड़के भी थे। पुलिस युवती को पूछताछ के लिए थाने लाई थी, लेकिन लड़की ने यहां पुलिस वालों को गालियां दी और उनके साथ मारपीट भी की।
इतना ही नहीं, एक पुलिस वाले ने जब इस लड़की के हंगामा करने की वीडियो बनाने की कोशिश की तो इसने उस पुलिस वाले को गालियां दी और उस पर हमला कर दिया। अब पुलिस ने इस लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना 17 जून देर रात करीब डेढ़ बजे की है। पुलिस का दावा है कि इस टल्ली लड़की को जब कार से निकालने के लिए पुलिसकर्मी पहुंचे तो उसने पुलिस वालों पर थूक दिया।
#WATCH (15/6/16): Inebriated girl slaps policeman, creates ruckus in a police station in Mumbaihttps://t.co/mfou5ZTz7r
— ANI (@ANI) June 28, 2016