जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान ने सीज फायर का उल्लंघन किया है। यह उल्लंघन शनिवार (1 अक्टूबर) को पलानवाला सेक्टर के अखनूर में किया गया है। वहां की पुलिस ने बताया की पाकिस्तान की तरफ से भारत पर मोर्टार दागे गए। यह हमला लगभग 4 बजे किया गया था। फायरिंग अभी भी जारी है।

गौरतलब है कि भारतीय सेना ने बुधवार (28 सितंबर) को लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पार करके पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में घुसकर कई आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था। इसमें दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचा था। पाकिस्तान ने भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे को झूठ बताया। उसने कहा कि भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक नहीं किया बल्कि युद्ध विराम तोड़ा था जिसका करारा जवाब दिया गया था और इस दौरान पाकिस्तान के 2 सिपाही मारे गए थे। पाकिस्तान ने उन सिपाहियों की तस्वीरें भी जारी की थीं। जिन सिपाहियों की मौत हुई वे दोनों हवलदार थे। उनमें से एक का नाम जुम्मा खान था और दूसरे का नाम नाइक इम्तियाज। उधर गुरुवार को पाकिस्तान पर ईरान ने भी हमला किया था। ईरान की सेना ने उसपर मोर्टार दाग दिए थे। ईरान की तरफ से ये मोर्टार बलूचिस्तान के इलाके में दागे गए थे। ईरान ने तीन मोर्टार दागे थे।

वीडियो में देखिए दिनभर की बाकी बड़ी खबरें

 

Read Also: मां-बाप नहीं रहे तो नाना-नानी ने पाला, दोनों भाइयों को फौजी बनाया, एक भाई पाकिस्तान के कब्जे में चला गया तो निकल गई नानी की जान