1989 से दुनिया भर में हर साल 11 जुलाई को ‘वर्ल्ड पॉपुलेशन डे’ मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के मुख्य कारण जनसंख्या से जुड़े मुद्दो पर लोगों का ध्यान आकर्षित करना है। आईए जानते हैं इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्यः

1. इस समय दुनिया की कुल जनसंख्या 7.4 अरब से भी ज्यादा है।

2. दुनिया का सबसे कॉमन फर्स्ट नेम (common first name ) मोहम्मद है।

3. अगर फेसबुक खुद में एक देश होता तो यह दुनिया की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश कहलाता। 2015 में फेसबुक ने बताया था कि एक महीने में करीब 1.39 लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं।

4. दुनिया की कुल जनसंख्या के 52 फीसदी लोगों की उम्र 30 साल से कम है।

(Photo: AP)
(Photo: AP)

5. आंकड़ों के मुताबिक दुनिया की 700 मिलियन महिलाओं की शादी 18 साल से पहले कर दी गई। अकेले 2015 में ही 15 मिलियन लड़कियों का बाल विवाह कराया गया।

6. सफाई की उचित व्यवस्था ना होने के कारण हर 20 सेकेंड में एक बच्चे की मृत्यु हो जाती है।

7. अगर दुनिया के सभी लोगों को एक साथ खड़ा किया जाए तो ये पुरी जनसंख्या 500 वर्ग मील (1300 वर्ग किलोमीटर) में आ जाएगी। यह क्षेत्रफल लॉस एंजिलिस से भी कम है।

8. जनसंख्या में हर सेकेंड 2.5 लोगों का इजाफा हो रहा है।

9. जनसंख्या में हो रही 1/3 वृद्धि की वजह अनचाहा गर्भ है। और ऐसा बेसिक एजुकेशन और फैमिली प्लानिंग की कमी के कारण हो रहा है।

10. दुनिया की सबसे ज्यादा पॉपुलेशन चीन में है। चीन की जनसंख्या 138 करोड़ है। वहीं इस मामले में 132 करोड़ के साथ दूसरे स्थान पर भारत और 32.4 करोड़ के साथ यूएस तीसरे पायदान पर है।