अमेरिका में बाप-बेटी ने एक महिला के साथ न सिर्फ दुराचार किया बल्कि उसे रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ दिया। हालांकि, महिला जैसे-तैसे बच गई और बाप-बेटी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘लास वेगास’ में पिता और बेटी ने बंदूक की नोक पर एक महिला का अपहरण कर लिया और उसे दक्षिणी कैलिफोर्निया में लगभग एक हफ्ते तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान महिला के साथ बलात्कार और यौन-उत्पीड़न किया गया। आखिर में उसे उत्तरी लॉस एंजिल्स के रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ दिया।
पुलिस का कहना है कि महिला बेहद भाग्यशाली थी कि उसकी जान बच गई। पुलिस ने मामले में छानबीन करते हुए 54 साल के आरोपी स्टेनली अल्फ्रेड लॉटन को बुधवार को कैलिफोर्निया के पामडेल से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसकी 22 वर्षीय बेटी शनाया निकोल को गुरुवार उसी जगह से गिरफ्तार किया। लॉस एंजेलिस डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के कार्यालय ने पुष्टि करते हुए बताया कि संदिग्ध आदमी पर डकैती, हत्या की कोशिश, अपहरण, एटीएम लूट और बलात्कार जैसे आरोप पहले से हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=s3W5lIovXdc
पुलिस के मुताबिक यह बहुत ही कुत्सित मानसिकता के तहत किया गया मामला है। पीड़िता को पहले एक राज्य से दूसरे राज्य ले जाया गया। एक हफ्ते तक उसे एक घर के कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। हमें नहीं पता कि उसे किन हालातों में रखा गया था। एक समय उसे बलात्कार के बाद मरा हुआ समझकर छोड़ दिया गया था। पुलिस ने बताया कि जांच में अभी तक बदले की भावना या फिरौती की बात सामने नहीं आ पायी है।
बलात्कार की पीड़ित महिला बदहवासी की हालत में है। महिला की उम्र 40 के करीब बताई जा रही है। उसे मिलिट्री पुलिस ने काउंटी हाइवे पर एडवर्ड एयरफोर्स बेस के पास पाया। जहां से उसे तुरंत अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।