Republic Day 2025: देश की राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस (26 January Republic Day) को लेकर तैयारी जारी है लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया गया है कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए मुख्य अतिथि कौन होंगे। हालांकि चीफ गेस्ट के तौर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियंता को आमंत्रित किया गया है लेकिन उनका दौरा और उसके आधिकारिक ऐलान को लेकर पाकिस्तान की वजह से पेच फंसा हुआ है।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के मुख्य अतिथि के तौर पर आने को लेकर संस्पेंस इसलिए है, क्योंकि उनका कनेक्शन पाकिस्तान से है। खबरें हैं कि भारत के बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद जा सकते हैं। अब उनके पाकिस्तान न जाने का दावा है। बताया जा रहा है कि वे भारत के बाद इंडोनेशिया लौट सकते हैं।
पाकिस्तान को लेकर क्या है पेच
बता दें कि भारत सरकार नहीं चाहती है कि कि इंडोनेशियाई राष्ट्रपति भारत यात्रा के बाद सीधे पाकिस्तान के लिए उड़ान भरें, क्योंकि इससे गलत संदेश जा सकता है। वहीं यह ऐसा वक्त है, जब आतंकवाद के चलते भारत पाकिस्तान से कूटनीतिक तौर पर रिश्ते ठप कर चुका है। भारत ने इस मुद्दे को राजनयिक चैनलों के माध्यम से इंडोनेशिया के सामने उठाया है और उम्मीद कर रहा है कि सुबियंतो को गणतंत्र दिवस समारोह के बाद पाकिस्तान न जाने के लिए मनाया जा सके।
पहले भी भारत से पाकिस्तान जा चुके हैं इंडोनेशियाई राष्ट्रपति
गणतंत्र दिवस के मौके पर अगर इंडोनेशियाई राष्ट्रपति भारत से डायरेक्ट पाकिस्तान जाते हैं तो स्थिति गंभीर हो सकती है। क्योंकि पहले भी इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के भारत यात्रा के बाद पाकिस्तान जाने की घटनाएं हो चुकी हैं। साल 2018 में पूर्व राष्ट्रपति जोको विडोडो ने गणतंत्र दिवस के बाद पाकिस्तान की यात्रा की थी, जिससे काफी सवाल उठे थे।
Republic Day 2025 Ticket Online Booking
ऐसे में अब भारत सरकार चाहती है कि 2018 वाली स्थिति एक बार फिर न हो, ताकि भारत और पाकिस्तान के बीच के तनावपूर्ण रिश्ते और ज्यादा मुश्किलों में न जाएं। इंडोनेशिया और भारत के बीच पारंपरिक रूप से अच्छे रिश्ते रहे हैं, और भारत के लिए यह महत्वपूर्ण है कि यह यात्रा सकारात्मक रूप से संपन्न हो, और इसको लेकर किसी भी तरह का कोई विवाद न हो।
भारत के साथ पाकिस्तान से भी अच्छे हैं इंडोनेशिया के रिश्ते
गौरतलब है कि इंडोनेशिया आसियान देशों में सबसे बड़ा कारोबारी बनकर उभरा है। वहीं उसके पाकिस्तान के साथ भी रिश्ते अच्छे रहे हैं। पिछले कुछ महीने पहले पाकिस्तान के पीएम के साथ इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियंतो की मुलाकात भी हुई थी।
हालांकि, खबरें हैं कि इंडोनेशियाई राष्ट्रपति भारत की यात्रा के बाद वापस इंडोनेशिया ही लौटेंगे और पाकिस्तान नहीं जाएंगे, लेकिन अभी तक उनके नाम को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। गणतंत्र दिवस से जुड़ी अन्य सभी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।