लंबे वक्त से रुके हुए गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) बिल के पास होने के आसार बन रहे हैं। बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी इस बिल को समर्थन देने की बात कही है। इस नए नियम से नया कानून बनेगा। सभी राज्यों में एक समान टैक्स प्रणाली लागू होने के अलावा भी कई बदलाव होंगे। माना जा रहा है कि इससे बिजनेस करना आसान हो जाएगा। इसके अलावा कई तरह के टैक्स जिसमें CST, Octroi/local body tax/ central excise/ Service tax आदि शामिल हैं वे खत्म हो जाएंगे। अर्थशास्त्रियों ने भी माना है कि यह अर्थव्यवस्था में एक नई जान फूंक देगा। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी है कि इससे आपकी जिंदगी यानी आम आदमी की जिंदगी पर क्या प्रभाव होगा यह जानना और समझना जरूरी है। कई अर्थशास्त्री कह चुके हैं कि GST लागू होने के दो-तीन साल तक महंगाई बढ़ती है लेकिन फिर सब ठीक हो जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि इन सालों में सब कुछ मंहगा ही होगा। कई चीजें सस्ती भी होंगी। जानिए उनके बारे में-

सबसे पहले बात करते हैं खाने की। GST के लागू होने पर बाहर खाना सस्ता हो जाएगा। फिलहाल आपको खाने की कीमत के अलावा सर्विस टैक्स, VAT, सर्विस चार्ज, कृषि कल्याण सेस और स्वच्छ भारत सेस देना पड़ता है। सबका प्रतिशत अलग-अलग है। जैसे अगर आपने 1,340 का खाना खाया तो इसपर सर्विस चार्ज होगा 134 रुपए (10 प्रतिशत के हिसाब से), VAT 184 रुपए (12.5 प्रतिशत), सर्विस टैक्स 82.54 रु (5.6 प्रतिशत), इसके अलावा स्वच्छ भारत और कृषि कल्याण के लिए 2-2 रु (0.2 प्रतिशत)। इस तरह से आपका 1,340 रुपए का बिल 1,746 रुपए का हो जाता है।

अब देखिए GST लागू होने के बाद क्या होगा-
अगर आपने 1,340 रुपए का खाना खाया तो आपको सिर्फ सर्विस टैक्स के 134 रुपए और 18 प्रतिशत के हिसाब से 184 रुपए GST के देने होंगे। इससे आपका टोटल 1,739 रुपए ही आएगा।

अब करते हैं फोन कॉल की बात। यह GST लागू होने के बाद महंगा हो जाएगा। अगर अभी आपने 945 रु की बात की तो उसपर आप 4-4 रुपए स्वच्छ भारत और कृषि कल्याण के लिए देते हैं। और सर्विस टैक्स के आपको देने होंगे 82 रुपए। यानी बिल का कुल टोटल हुआ 1,086 रुपए। लेकिन GST लागू होने पर स्थिति बदल जाएगी। इसमें 945 रुपए का बिल आने पर आपको 170 रुपए टैक्स के देने होंगे। इससे आपका बिल का टोटल 1,115 रुपए हो जाएगा।