West Bengal Panchayat Election Results Live: पश्चिम बंगाल में कई दिनों की हिंसा के बाद पंचायत चुनाव के नतीजे केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है। यह चुनाव 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए लिटमस टेस्ट के तौर पर देखा जा रहा है। शुरुआती रूझानों में TMC ने भारी बढ़त बनाई हुई है।
सभी मतगणना केंद्रों पर केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 8 जुलाई को मतदान के दौरान हुई हिंसा और बूथ पर कब्जा करने की घटनाओं के बाद बंगाल के 19 जिलों के 696 बूथों पर राज्य चुनाव आयोग द्वारा सोमवार को फिरसे मतदान का आदेश दिया गया था। जिसमें शाम 5 बजे तक 69.85 वोटिंग हुई। सोमवार को हुई ताजा हिंसा में चार लोगों के मारे जाने की खबर है। जिससे 8 जून के बाद से राजनीतिक हिंसा में मरने वालों की संख्या 42 हो गई है।
TMC : 3002 आगे, 16330 जीते
BJP : 802 आगे, 3790 जीते
CPM : 488 आगे, 1206 जीते
Congress: 806 आगे, 488 जीते
TMC : 3620 आगे, 12518 जीते
BJP : 915 आगे, 2781 जीते
CPM : 959 जीते
Congress : 625 जीते
बंगाल में हुई हिंसा पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव और हिंसा पर्यायवाची बन गए हैं। जहां तक पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों की बात है तो करीब 45 लोग मारे गए हैं। पंचायत चुनाव के लिए फायरिंग, बमबारी, हत्या और वोट में धांधली जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह आकस्मिक नहीं है, यह लोकतंत्र की राज्य प्रायोजित हत्या है।
ग्राम पंचायत चुनाव ताज़ा अपडेट:
TMC : 3168 आगे, 6158 जीते
BJP : 776 आगे, 1155 जीते
CPM : 605 आगे, 387 जीते
Congress : 248 आगे, 212 जीते
ग्राम पंचायत चुनाव ताज़ा अपडेट:
TMC : 3213 आगे, 5003 जीते
BJP : 814 आगे, 1022 जीते
CPM : 622 आगे, 330 जीते
Congress : 250 आगे, 460 जीते
ग्राम पंचायत चुनाव ताज़ा अपडेट:
TMC : 3143 आगे, 3163 जीते
BJP : 766 आगे, 596 जीते
CPM : 628 आगे, 216 जीते
Congress : 278 आगे, 203 जीते
मालदा के सोवानगर ग्राम पंचायत में एक मतगणना केंद्र पर उस समय हंगामा मच गया जब एक उम्मीदवार के पति ने कथित तौर पर यहां से मतपेटी लेकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया है।
#WATCH | West Bengal panchayat election | Ruckus ensued at a counting centre in Sovanagar gram panchayat of Malda after the husband of a candidate allegedly attempted to flee from here with a ballot box. He was chased by Police and nabbed. pic.twitter.com/ngHV0MTRo6
— ANI (@ANI) July 11, 2023
ग्राम पंचायत चुनाव ताज़ा अपडेट:
TMC : 3138 आगे, 1014 जीते
BJP : 816 आगे, 183 जीते
CPM : 642 आगे, 46 जीते
कांग्रेस : 218 आगे, 38 जीते
ग्राम पंचायत चुनाव ताज़ा अपडेट:
TMC : 3521 आगे, 278 जीते
BJP : 705 आगे, 24 जीते
CPM : 503 आगे, 9 जीते
Congress 159 आगे, 18 जीते
ग्राम पंचायत चुनाव ताज़ा अपडेट : TMC : 2642 आगे, 93 जीते
BJP : 441 आगे
CPM : 388 आगे
कांग्रेस : 98 आगे
ग्राम पंचायत की 2548 सीटों पर TMC आगे चल रही है। BJP को 21 सीटों पर बढ़त है। पंचायत समिति की 261 सीटों पर TMC आगे चल रही है। जबकि अन्य दलों का खाता भी नहीं खुला है। जिला परिषद की 928 सीटों में 22 पर आए रुझानों में टीएमसी आगे चल रही है।
हावड़ा में एक मतदान केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में जमा हुए लोगों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज किया। वे कथित तौर पर मतगणना केंद्र में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे।
#WATCH | West Bengal panchayat election | Security personnel open lathi charge to disperse a large number of people who gathered outside a polling station in Howrah. They were reportedly attempting to enter the counting centre.
— ANI (@ANI) July 11, 2023
Counting of votes of Panchayat election is taking… pic.twitter.com/j8HRWcnGLC
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के शुरुआती नतीजों में टीएमसी ग्राम पंचायत की 452 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि बीजेपी को 21 सीटों पर बढ़त है। पंचायत समिति की 136 सीटों पर टीएमसी आगे चल रही है। अन्य पार्टियों का खाता नहीं खुला है।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस कहते हैं ने आज सुबह बयान देते हुए कहा,”बंगाल में बढ़ती हिंसा के खिलाफ लगातार लड़ाई जारी रहेगी। जो लोग हिंसा करेंगे, उन्हें सज़ा मिलेगी, गुंडे और कानून तोड़ने वालों से सभी अधिकारी सख्ती से पेश आएंगे।
Panchayat election | West Bengal Governor CV Ananda Bose says, "There will be a relentless fight against growing violence in Bengal. Those who commit violence in the field will be made to curse the day they are born. All authorities will come down with a heavy hand on the goons… pic.twitter.com/Sgq8LiGXTP
— ANI (@ANI) July 11, 2023
नारायणतला रामकृष्ण विद्या मंदिर, दक्षिण 24 परगना के मतगणना केंद्र पर सुरक्षा तैनात की गई है। हिंसा के मद्देनजर नतीजे केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच आज को घोषित किए जाएंगे।
#WATCH | West Bengal Panchayat polls result 2023: Security deployed at counting centre. Visuals from Narayantala Ramkrishna Vidhya Mandir, South 24 Parganas. pic.twitter.com/gvj7Sj85eD
— ANI (@ANI) July 11, 2023
सोमवार शाम को वोटिंग पूरी होने के बाद से बंगाल के कई हिस्सों में गहमा-गहमी का माहौल रहा। कूच बिहार के दिनहाटा हाई सेकेंडरी स्कूल में मतगणना केंद्र पर जाने को लेकर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर भाजपा नेता अजय रॉय पर हमला किया।
#WATCH | Cooch Behar, West Bengal: TMC workers allegedly attacked BJP leader Ajay Roy over his visit to the counting centre at Dinhata High Secondary School (10.07) pic.twitter.com/QIspQZso1H
— ANI (@ANI) July 10, 2023
