नागालैंड के दीमारपुर में एक शादी के रिसेप्शन के दौरान वहां मौजूद लोग तब चौंक गए जब उन्होंने दूल्हा और दुल्हन को हाथ में ऑटोमैटिक असाल्ट राइफल पकड़े पोस करते देखा। दंपति हाथ में राइफल पकड़ तस्वीरें खिचा रहे थे। दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें बोहोतो किबा के बेटे और बहू की हैं। बोहोतो किबा नागालैंड-एकीकरण की राष्ट्रीय समाजवादी परिषद (NSCN-U) के गृह मंत्री हैं। जो नागा नेशनल पॉलिटिकल ग्रुप्स (एनएनपीजी) के बैनर तले केंद्र के साथ शांति वार्ता में हैं।

विद्रोही नेता के बेटे के रिसेप्शन की तस्वीरें देख हर कोई हैरान है। दूल्हा दुल्हन ने हाथों में एके56 और एम16 बंदूक है। इस समारोह में भारी संख्या में लोग भी मौजूद थे, हैरान करने वाली बात तो ये है कि वहां मौजूद मेहमानों ने हथियारों के प्रदर्शन पर कोई आपत्ति नहीं जताई और वे दूल्हा-दुल्हन की हौसला अफजाई करते रहे। एनएससीएन-यू नेता किबा इससे पहले पत्रकारों को जान से मारने की धमकी देने के बाद सुर्खियों में आए थे।

इस बात की जानकारी नगालैंड पुलिस को नहीं है। नगालैंड पुलिस प्रमुख टी जॉन लॉन्गकुमेर ने कहा कि उन्होंने हथियारों के साथ दूल्हा और दुल्हन की तस्वीर नहीं देखी हैं और न ही इस बारे में उन्हें कोई जानकारी है। दूल्हा और दुल्हन के नामों की जानकारी भी फिलहाल नहीं हो पाई है। एनएससीएन-यू केंद्र सरकार के साथ वार्ता के लिए बनी संयुक्त कार्यकारी समिति नागा राष्ट्रीय राजनीतिक समूह का एक हिस्सा है। इसका गठन 3 नवंबर 2007 को हुआ था। यह पूर्वोत्तर के सात विद्रोही समूहों में से एक है।