दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। दिन में तेज धूप के साथ ही रात में भी लोगों तो तपन महसूस हो रही है। उत्तर प्रदेश समेत बिहार का भी कुछ ऐसा ही हाल है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है। मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली के लोगों को जल्द गर्मी से राहत मिलने वाली है। गुरुवार को दिल्ली में बाद छाए कहने से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। आईएमडी ने कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की भी संभावना जताई है।

तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 15 और 16 जून को दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी दो सकती है। इसके बाद 17 और 18 जून को भी बादल छाए रह सकते हैं। 15 जून को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29 और अधिकतम तापमान 39 दर्ज किया जाएगा। वहीं, 16 जून को नई दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

17 से 19 जून के बीच भी नई दिल्ली का तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच रहेगा। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आने से थोड़ी राहत मिलेगी। दूसरी तरफ बिहार, पंजाब और छत्तीसगढ़ में भी बारिश की संभावना है। पंजाब के कुछ इलाकों में बुधवार को भी बारिश हो सकती है। वहीं पहाड़ी इलाकों की बात करें तो 14 जून को हिमाचल प्रदेश और 14 और 15 जून को उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

आईएमडी के डेटा के अनुसार नागालैंड, मणिपुर,मिजोरम, केरल, अरुणाचल प्रदेश मेघालय और त्रिपुरा में बारिश के आसार है। वहीं मुंबई में अगले 2-3 दिनों में और हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा मुंबई में कम से कम 21 जून तक कोई तेज बारिश की संभावना नहीं है। गोवा, गुजरात, लक्षद्वीप उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार, सिक्किम में भी बारिश होने के आसार है। राजस्थान में भी चक्रवात तूफान बिपरजॉय की वजह से 16-17 जून को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश और तेज हवाएं अलर्ट जारी किया गया है।