Weather forecast Today India Updates: मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में भारी बारिश का संभावना है।दिल्ली में रविवार को हुई बारिश ने एक ओर जहां दिल्लीवासियों का इतवार खुशनुमा बना दिया वहीं हफ्तों से चले आ रहे उमस भरे मौसम से भी राहत दी।

मौसम विभाग ने बताया कि शहर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।मौसम विभाग का कहना है कि शहर के लिए आधिकारिक आंकड़े मुहैया कराने वाले सफदरजंग वेधशाला के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे तक तक 0.4 मिमी बारिश दर्ज हुई।आर्द्रता का स्तर 85 और 63 फीसदी रहा।विभाग के अधिकारी ने सोमवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। साथ में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा कम दबाव का क्षेत्र मानसून की सुस्ती तोड़ेगा। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में बादलों की आवाजाही जारी है। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। फिलहाल चार-पांच दिनों तक कहीं भी तेज बारिश होने की संभावना नहीं दिख रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

Live Blog

Highlights

    22:01 (IST)01 Sep 2019
    सोमवार को भी बारिश की संभावना

    मौसम विभाग का कहना है कि शहर के लिए आधिकारिक आंकड़े मुहैया कराने वाले सफदरजंग वेधशाला के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे तक तक 0.4 मिमी बारिश दर्ज हुई।
    आर्द्रता का स्तर 85 और 63 फीसदी रहा।विभाग के अधिकारी ने सोमवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। साथ में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

    20:27 (IST)01 Sep 2019
    राजस्थान बारिश

    राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान बांसवाड़ा के दानपुर में 11 सेंटीमीटर, घाटोल में 8 सेंटीमीटर, सीकर के फतेहपुर में 7 सेंटीमीटर, बाड़मेर के सिवाना में 7 सेंटीमीटर, रामसर में 6 सेंटीमीटर, उदयपुर के गोगुंदा में 6 सेंटीमीटर,चित्तौड़गढ़ के गंगरार में 5 सेंटीमीटर, बाड़मेर के चौहटन में 5 सेंटीमीटर, जालौर के बागोडा में 5 सेंटीमीटर, शिव में 5 सेंटीमीटर और राज्य के अन्य कई स्थानों पर 4 सेंटीमीटर से 2 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। विभाग के अनुसार रविवार सुबह से शाम तक चूरू में 7.9 मिलीमीटर, श्रीगंगानगर में 7.8 मिलीमीटर, जयपुर में 6.2 मिलीमीटर और डबोक में बूंदाबांदी दर्ज की गई। विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों के कई स्थानों एवं पश्चिमी हिस्सों के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है।

    19:17 (IST)01 Sep 2019
    हिमाचल के इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

    मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया बताया कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में भारी बारिश का संभावना है।

    15:51 (IST)01 Sep 2019
    मध्य प्रदेश में भारी बारिश के आसार

    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में सुबह से आसमान पर बादल छाए हुए हैं, वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।

    15:12 (IST)01 Sep 2019
    आगे भी बारिश के आसार

    दिल्ली में सुबह हुई तेज बारिश के बाद  आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और दिन में बारिश होने की पूरी संभावना है।मौसम विभाग के स्थानीय कार्यालय का कहना है कि शहर के लिए आधिकारिक आंकड़े मुहैया कराने वाले सफदरजंग वेधशाला के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे तक 0.8 सेंटीमीटर बारिश हुई।

    13:01 (IST)01 Sep 2019
    मुंबई के मौसम का हाल जानिए

    भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के भीतर मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिनों में शहर में भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा औरंगाबाद, अकोला, अहमदनगर, नागपुर और अन्य समुद्री तटों के समीप क्षेत्रों में इस दौरान बारिश देखने को मिलेगी।

    11:45 (IST)01 Sep 2019
    ठंडी हवाएं, सुहावना मौसम... कुछ यूं शुरू हुआ दिल्ली का सुपर संडे

    देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम ने उमस के लंबे दौर से राहत दी है। रविवार की सुबह ठंडी हवाओं और घने काले बादलों के साथ सुबह की शुरुआत हुई। वीकेंड होने के चलते लोगों ने सुबह से ही छतों पर जाकर ठंडी हवाओं का आनंद लेना शुरू कर दिया। उधर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।

    11:03 (IST)01 Sep 2019
    इन राज्यों के मौसम का हाल भी जानिए

    मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ जैसे क्षेत्रों में भी पूरे दिन भारी बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़, ओडिशा, कोंकण, गोवा, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल तटीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

    10:18 (IST)01 Sep 2019
    वीडियो के जरिए देशभर के मौसम का हाल

    09:27 (IST)01 Sep 2019
    मध्य प्रदेश के मौसम का हाल जानिए

    मध्य भारत में चक्रवाती हवाओं का अक्षेत्र उत्तरी मध्य प्रदेश पर बना हुआ है, जिसके चलते मानसून की अक्षीय रेखा पंजाब से मध्य भारत होते हुए बंगाल की खाड़ी में जा रही है। इसके अलावा एक चक्रवाती हवाओं का अक्षेत्र दक्षिणी पाकिस्तान और इसके साथ लगे गुजरात क्षेत्र पर बना हुआ है। ये सभी सिस्टम पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश लाएंगे। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश से इनकार नहीं किया जा सकता है।

    09:18 (IST)01 Sep 2019
    मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे में बारिश का अनुमान

    मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बौछारें पड़ने की संभावना व्यक्त है। राज्य में मॉनूसन  सक्रिय बना हुआ है।  विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवाओं की चक्रवात की स्थिति बनी हुई है जिसके आगामी समय में कम दवाब के क्षेत्र में बदलने के आसार हैं। इस कारण आगामी 24 घंटों में हल्की बौछारों के साथ बारिश का दौर पुन: शुरू हो सकता है. 

    08:43 (IST)01 Sep 2019
    देश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान

    मौसम विभाग की तरफ जारी बुलेटिन में छत्तीसगढ़, ओडिशा, कोंकण, गोवा, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल तटीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

    07:59 (IST)01 Sep 2019
    ओडिसा में अगले 5 दिन भारी बारिश की उम्मीद

    ओडिसा के कुछ हिस्सों में अगले 5 दिन तक भारी बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। ऐसे में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। राज्य सरकार ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी किए हैं।