Weather Forecast Today, Temperature: कश्मीर के कुछ इलाकों में बर्फबारी श्रीनगर, 22 जनवरी (भाषा) श्रीनगर समेत कश्मीर के कुछ इलाकों में रात में फिर से बर्फबारी हुई जिससे बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि कश्मीर के ऊंचाई वाली अधिकतर जगहों और कुछ मैदानी इलाकों में बुधवार को ताजा बर्फबारी हुई। उन्होंने कहा कि गुलमर्ग और पहलगाम में भी बर्फ गिरी।
वहीं राजस्थान में लोगों को कई दिन की सर्दी से राहत मिलती नजर आ रही है जहां रात का पारा धीरे धीरे सामान्य स्तर पर आ रहा है। बुधवार को दिन में शहर में अपेक्षाकृत अच्छी धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम पारा गिरने के कारण बुधवार को अधिकतर हिस्सों में मौसम बेहद सर्द रहा। सुबह रोहतक, भिवानी, फरीदाबाद, गुड़गांव, अम्बाला, हिसार, करनाल और नारनौल समेत हरियाणा के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। बीते तीन दिन से कई स्थानों पर तापमान सामान्य के करीब था लेकिन पारा फिर लुढ़क गया।
मध्य भारत के मौसम की बात करें तो मध्य प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बादलों की गर्जना के साथ बारिश की गतिविधियां अगले 24 घंटों तक बनी रहेंगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भागों में साफ और शुष्क बना हुआ है।

Highlights
दिल्ली में रात 6 बजे का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 11 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। वहीं 79 फीसदी नमी भी दर्ज की गई। रात 12 बजे तक तापमान में माइनस 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
पिछले दो दिनों से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में भारी बारिश और हिमपात जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई इलाके बर्फबारी के बाद बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं।
नैनीताल में रात 8 बजे का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 2 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। वहीं 96 फीसदी नमी भी दर्ज की गई। रात 11 बजे तक तापमान में 2 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
शिमला में शाम सात बजे का तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 2 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। वहीं 87 फीसदी नमी भी दर्ज की गई। रात 11 बजे तक तापमान में माइनस 2 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
राजस्थान में लोगों को कई दिन की सर्दी से राहत मिलती नजर आ रही है जहां रात का पारा धीरे धीरे सामान्य स्तर पर आ रहा है। बुधवार को दिन में शहर में अपेक्षाकृत अच्छी धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन होने के कारण मरम्मत का काम बाधित हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार को दूसरे दिन भी बंद रहा। कश्मीर को देश के शेष हिस्सों से जोड़ने वाले राजमार्ग को ताजा हिमपात और मूसलाधार बारिश के बाद मंगलवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार हुआ लेकिन पंथियाल, मोमपस्सी और डिगडोल में भूस्खलन की कई घटनाएं होने के कारण सड़कों पर फिसलन होने से मरम्मत का काम बाधित हुआ।
नोएडा में शाम पांच बजे का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 14 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। वहीं 68 फीसदी नमी भी दर्ज की गई। रात 12 बजे तक तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
श्रीनगर समेत कश्मीर के कुछ इलाकों में रात में फिर से बर्फबारी हुई जिससे बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि कश्मीर के ऊंचाई वाली अधिकतर जगहों और कुछ मैदानी इलाकों में बुधवार को ताजा बर्फबारी हुई। उन्होंने कहा कि गुलमर्ग और पहलगाम में भी बर्फ गिरी।
उत्तराखंड में मौसम फिर बिगड़ गया है। हालांकि मैदानी इलाकों में धूप खिली है लेकिन शीतलहर ने बेहाल किया हुआ है। चमोली जिले में बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां कम होती नजर नहीं आ रही हैं। विभिन्न जिलों के करीब 76 गांवों में अभी भी बर्फ जमी है, जबकि बदरीनाथ हाईवे और आठ सड़कें बर्फबारी से बंद पड़ी हैं। ग्रामीण गांवों में ही कैद होकर रह गए हैं।
उत्तर भारत में मौसम का मिजाज अब भी ठंडा बना हुआ है। वहीं, पहाड़ों में भारी बर्फबारी और बारिश के चलते शुरू हुई शीत लहर से लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद चल रही हवा के कारण दिल्ली में ठंड बढ़ सकती है। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने का अनुमान है, जबकि दिन में धूप निकल सकती है। वहीं 27 जनवरी को बारिश की भी संभावना है।
उत्तर भारत में बर्फबारी ने पहाड़ों और तेज हवा ने मैदानी इलाकों में ठंड को एक बार फिर से बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी में बर्फ बिघलने में और ठंडी हवाओं के चलते दिल्ली-एनसीआर में आगे कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने के संकेत नहीं हैं।
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में कुछ जगह बुधवार को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं अन्य जगह बादल छाए रहेंगे, इससे ठंडक रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। राज्य के कुछ स्थानों में विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी भी हो सकती है। 2300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।
उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, ओडिशा, असम,मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज सुबह साढ़े पांच बजे पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी यूपी और बिहार में घना कोहरा छाया रहा। इसी तरह पटियाला, बीकानेर, चुरु, हिसार, दिल्ली, बहराइच, गोरखुपर और पटना में दृश्यता 25 मीटर तो लखनऊ में 50 मीटर दर्ज की गई।
घने कोहरे और लो विजिविलिटी की वजह से करीब दो दर्जन ट्रेनें नॉदर्न रीजन में देरी से चल रही हैं। रेलवे के मुताबिक नॉर्थ जोन में 22 ट्रेनें सुबह आठ बजे तक विलंबित चल रही थीं।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने दिल्ली एयरपोर्ट के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि खराब मौसम के चलते बुधवार को पांच उड़ानों को डायवर्ट किया गया है, क्योंकि कैप्टन को कैट III (कम दृश्यता) स्थितियों में लैंडिंग के लिए ट्रेनिंग नहीं दी गई।