आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ और सुहावना बना रहेगा। ठंडी उत्तर पश्चिमी हवाएं कमजोर होंगी जिससे सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा छाया रहेगा। हालांकि इससे गणतंत्र दिवस परेड में कोई परेशानी नहीं होगी।
मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक उत्तर भारत की तरफ एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, इसके अलावा राजस्थान और इससे सटे भागों पर एक सर्कुलेशन भी बना हुआ है। ये सिस्टम पूरे उत्तर भारत को प्रभावित करने वाले हैं और इन सिस्टमों के प्रभाव के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की पहाड़ियों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश पर आंशिक तौर पर इन सिस्टमों के कारण बादल आ सकते हैं मगर मौसम शुष्क रहेगा और राजस्थान में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।।

Highlights
मौसम विभाग ने राजस्थान में अगले दो दिनों में कई जिलों में बारिश एवं ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि न्यूनतम तापमान सीकर में सबसे कम 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में यह 6.5 डिग्री, चूरू में 6.8 डिग्री, पिलानी में 7.1 डिग्री, ऐरनपुरा रोड पर 7.4 डिग्री, डबोक—जोधपुर—सवाईमाधोपुर में 8.4—8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अजमेर में यह 8.7 डिग्री, जयपुर में 9.6 डिग्री, बीकानेर—कोटा में 10.0—10.0 डिग्री, जैसलमेर में 10.9 डिग्री, बाड़मेर में 11.3 डिग्री, और फलौदी में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 27.5 डिग्री सैल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विभाग ने आगामी आगामी 24 घंटों के दौरान जयपुर एवं बीकानेर संभाग में हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है।
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 26 जनवरी यानि आज राजस्थान के जैसलमर, जोधपुर, बीकानेर व बाड़मेर समेत कई पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। 28 जनवरी यानि मंगलवार तक यह बारिश राज्य के उत्तरी व मध्य जिलों पर भी देखी जा सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि 27 जनवरी की रात पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा। जिस वजह से 28 और 29 जनवरी को को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है।
दिल्ली का मौसम सोमवार के बाद एक बार फिर से करवट बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार और बुधवार को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बरसात होने की संभावना है। इसके चलते तापमान में भी गिरावट आएगी। दिल्ली में बीते दो दिनों से दिन भर धूप खिलने के चलते मौसम सुहाना हो गया है। शनिवार के दिन भी सुबह से ही धूप निकली रही। दिन चढ़ने के साथ ही धूप तीखी होती गई। इसके चलते तापमान में अपेक्षाकृत इजाफा हुआ है।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आगामी 29 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर कोहरे की चादर से ढका होगा। मौसम विभाग का कहना है कि 26 जनवरी के बाद तापमान में गिरावट के आसार हैं।
प्रदेश में मौसम एक बार फिर यूटर्न ले सकता है। 27 व 28 जनवरी को विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। बरसात के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि सर्दी से अभी राहत नहीं मिलेगी।
उत्तर प्रदेश में पछुआ हवा के कारण गलन भरी ठंड का असर बरकरार है। आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर सूखा रहा। मगर बर्फीली पछुआ हवा चलने से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के गोरखपुर मण्डल में दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा फैजाबाद, कानपुर और झांसी मण्डलों में यह सामान्य से कम रहा। वहीं, गोरखपुर, वाराणसी, फैजाबाद और मेरठ मण्डलों में रात का तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। इस दौरान मुजफ्फरनगर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किसर गया. यह सामान्य से ढाई डिग्री कम था।
उत्तराखंड में 27 जनवरी से मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। इसके बाद तीन दिन तक प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 27 जनवरी को प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। 28 और 29 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। 28 जनवरी को 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि 29 जनवरी को 2200 मीटर तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जतायी गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक 27 जनवरी से हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।हालांकि, शनिवार को भी मध्यम और उच्च पर्वतीय कुछ भागों में मौसम खराब रहा। रोहतांग समेत अन्य ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी भी दर्ज की गई।
उत्तर प्रदेश में पछुआ हवा के कारण गलन भरी ठंड का असर बरकरार है। आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर सूखा रहा। मगर बर्फीली पछुआ हवा चलने से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के गोरखपुर मण्डल में दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा फैजाबाद, कानपुर तथा झांसी मण्डलों में यह सामान्य से कम रहा।
वहीं, गोरखपुर, वाराणसी, फैजाबाद और मेरठ मण्डलों में रात का तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। इस दौरान मुजफ्फरनगर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किसर गया। यह सामान्य से ढाई डिग्री कम था। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सूखा रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर सुबह-शाम कोहरा पड़ने का अनुमान है। हालांकि अगले 48 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाए रहने के बीच भारी संख्या में लोग 71वें गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए इंडिया गेट जा रहे हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। आर्द्रता का स्तर 97 फीसदी दर्ज किया गया। उन्होंने बताया, ‘‘ आकाश साफ बना रहेगा और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।’’ वायु गुणवत्ता सुबह सात बजकर 38 मिनट पर 307 दर्ज की गई जो कि ‘बेहद खराब’ श्रेणी में है।