Weather forecast Today, UP, Bihar, Jharkhand, Gujarat, Odisha Rains and Weather Today Updates: कम दबाव का अक्षेत्र अब उत्तर प्रदेश के पूर्वी भागों में पहुंच गया है। इसमें बड़ी बात मानसून ट्रफ का उत्तरवर्ती होना है। यानी लंबे समय बाद यह ट्रफ गंगा के मैदानी भागों में आई है और इसके चलते यहां पर मानसून मेहबान हो रहा है। आमतौर पर मानसून सीजन में मानसून ट्रफ कभी उत्तर में तो कभी मध्य भागों में होती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। लंबे समय से मध्य भारत से मानसून ट्रफ हिली भी नहीं। मौसम विभाग ने गुरुवार को मध्य प्रदेश, गुजरात समेत देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लगातार हो रही भारी बारिश से यातायात पर भी प्रभाव पड़ने की संभावना है।
फिलहाल इस बदलाव के चलते अब उम्मीद कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के भागों के साथ-साथ बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश होने का भी अनुमान है। इन राज्यों में लखनऊ, गोरखपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, भागलपुर, गुवाहाटी और उत्तरी लखीमपुर सहति आसपास के कई शहरों में अच्छी बारिश होगी।
मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक झारखंड और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा देश के मध्य भागों में मानसून की हलचल अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मानसून मध्य प्रदेश में खासा मेहरबान है। दमोह, जबलपुर और आसपास के इलाकों सहित पूर्वी तथा उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश के भागों में कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।।

Highlights
मौसम विभाग ने गुरुवार को मध्य प्रदेश, गुजरात समेत देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लगातार हो रही भारी बारिश से यातायात पर भी प्रभाव पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग ने गुरुवार को मध्य प्रदेश, गुजरात समेत देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लगातार हो रही भारी बारिश से यातायात पर भी प्रभाव पड़ने की संभावना है।
जुलाई के आखिरी सप्ताह से मध्यप्रदेश में सक्रिय मानसून एक बार फिर से बारिश का कारण बन सकता है। मौसम विभाग ने भोपाल समेत प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का एलर्ट जारी किया है। बता दें कि 13 साल बाद पहली बार कोलार डैम के सभी 8 गेट खोले गए।
दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।
सरदार सरोवर बांध में जलस्तर के 136 मीटर के निशान को पार कर जाने के बाद इसके आसपास के निचले इलाकों में रह रहे करीब 3,400 लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है। बांध में जलस्तर बढ़ने से नर्मदा नदी उफान पर है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक इस मौसम की वार्षिक वर्षा का 116.59 प्रतिशत हो चुका है।जिले के एक अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के बाद सरदार सरोवर बांध से पानी छोड़े जाने के कारण भरूच में नर्मदा नदी उफान पर है।उन्होंने बताया कि खतरे की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने मंगलवार रात तक जिले के झगडिया, भरूच और अंकलेश्वर तालुकाओं के निचले इलाकों में रहने वाले करीब 3,400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
मानसून के चलते जम्मू कश्मीर पंजाब, हरियाण, दिल्ली, राजस्थान और कच्छ में हल्की फुल्की बारिश हो सकती है। वहीं गुजरात में अब मानसून कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। गुजरात के कई इलाकों में हो रही लगातार बारिश अब कम हो सकती है।
मध्य प्रदेश में बारिश के चलते नदी नाली उफान पर हैं। 38 जिलों में राज्य अलर्ट पर हैं। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। कई जगह पर सड़क और नाले पानी से भर गए हैं।
स्कई मेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के कुछ हिस्सों में आज यानि 11 सितम्बर को गरज के साथ अच्छी मॉनसूनी बारिश देखी जा सकती है। जिसके बाद बारिश में कमी हो सकती है।
पूर्वी मध्य प्रदेश के भागों के साथ-साथ दक्षिणी पूर्वी राजस्थान और गुजारत के कुछ क्षेत्रों और महाराष्ट्र के विदर्भ तथा ओडिशा से सटे भागों में जैसे छत्तीसगढ़ के इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम से बारिश होने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के बाद जिंदगी ठहर गई है। राजधानी भोपाल में भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनकर आई है। शहर के कई निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। वहीं, 2016 के बाद पहली बार कोलार डैम के गेट खोलने पड़े हैं। हरदा में हुई भारी बारिश ने जेल के कैदियों को मुश्किल में डाल दिया। इस बीच मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन सूबे के लोगों पर भारी पड़ सकते हैं।
राष्टीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में उमस और बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली उमस अभी और बढ़ेगी और गर्मी का दौर जारी रहेगा। तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग ने कह दिया है कि दिल्ली में फिलहाल बारिश की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। छिटपुट बारिश हुई भी तो वह उमस और गर्मी में इजाफा करेगी। दिल्ली में उमस का लेवल 90 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया है।
मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 32 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट जारी किए किए गए हैं।
उत्तराखंड के कुमाऊं के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। गढ़वाल मंडल समेत अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार कुछ इलाकों में गरज और चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती है।
शहर में लोग मंगलवार को उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। दिन में कई बार आसमान में बादल छाए। बारिश के आसार बने, लेकिन हवा के साथ बादल उड़ गए। फिर तेज धूप से तापमान भी बढ़ा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश होने के आसार हैं, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को आसमान में बादल रहेंगे। हवा के दबाव पर बारिश होने की भी संभावना है।
मुंबई सहित कोंकण, गोवा में बारिश का गतिविधियां अब कम हो जाएंगी। साथ ही राजकोट, अमरैली, द्वारका, जामनगर सहित गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में भी बारिश में कमी आने का अनुमान है।
पूर्वी मध्य प्रदेश के भागों के साथ-साथ दक्षिणी पूर्वी राजस्थान और गुजारत के कुछ क्षेत्रों और महाराष्ट्र के विदर्भ तथा ओडिशा से सटे भागों में जैसे छत्तीसगढ़ के इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम से बारिश होने की संभावना है।