Weather Forecast Today: दक्षिण भारत में अब भी लोग बाढ़ से परेशान हैं। केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र का बुरा हाल है। भारतीय मौसम विभाग दक्षिण कर्नाटक में रेड अलर्ट भी जारी किया है। भारी बारिश के चलते कोडागु, चिक्कमगलुरु और दक्षिण कन्नड़ के जिले प्रभावित हैं। पश्चिमी तट पर अगले कुछ दिन तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। बाढ़, भूस्खलन और सड़कों को नुकसान के कारण स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखा गया है।
वहीं केरल का हाल इस से भी बुरा है। केरल में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं ओडिशा में भी भारी बारिश और बाढ़ के कारण आठ लोगों की मौत हो गई। बारिश व बाढ़ से प्रभावित जिलों में दमकल कर्मियों को तैनात किया गया है। ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ओडीआरएएफ) की सात टीमों को बौध, कालाहांडी, नबरंगपुर, कोरापुट, मलकानगिरि, रायगडा और कंधमाल जिलों में बचाव अभियान में लगाया गया है।
मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य में मानसून की सक्रियता के चलते कई हिस्सों में शुक्रवार को बादल छाए हुए हैं, वहीं कुछ हिस्सों में बौछारें पड़ रही हैं। बादल छाने और हवाओं के चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है।
मध्यप्रदेश के देवास में भी जोरदार बारिश हो रही है। बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। एमपी के कई बांध, तालाब एवं जलाशय लबालब हो गए हैं और इनसे गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।
मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तटीय कर्नाटक के हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। कोंकण व गोवा, केरल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की उम्मीद है ।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार पूर्वांचल में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। रह रहकर बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह तक बादलों की आवाजाही होती रहेगी और बारिश भी होगी।
बारिश और बाढ़ से बेहाल महाराष्ट्र के कोल्हापुर और सांगली जिलों में हालात में तो धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, लेकिन पुणे में हाल बेहाल हो गया है। अकेले पुणे मंडल में 48 लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है।
केरल में मरने वालों की संख्या 95 हो गई है और 59 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इस वक्त 1200 से ज्यादा राहत शिविरों में हजारों लोग शरण लेकर रह रहे हैं।
ओडिशा में भी भारी बारिश और बाढ़ के कारण आठ लोगों की मौत हो गई। बारिश व बाढ़ से प्रभावित जिलों में दमकल कर्मियों को तैनात किया गया है। ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ओडीआरएएफ) की सात टीमों को बौध, कालाहांडी, नबरंगपुर, कोरापुट, मलकानगिरि, रायगडा और कंधमाल जिलों में बचाव अभियान में लगाया गया है।