Weather forecast Today : एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास पहुँच गया है। इसका प्रभाव उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों पर दिखाई भी देने लगा है। छत्तीसगढ़ और इससे सटे भागों पर विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। अरब सागर के उत्तर-पूर्वी भागों से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान तक एक ट्रफ भी दिखाई दे रहा है। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है।
बीते 24 घंटों के दौरान तटीय तमिलनाडु, केरल और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में गरज के साथ बारिश हुई है। अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी असम में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। जम्मू और कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हुई। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की पहाड़ियों पर शीतलहर जारी है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों में गुरुवार को बादल छाए रहे और मौसम सूखा रहा। लाहौल स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलोंग में न्यूनतम तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और यह राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा।
दिल्ली-NCR में 21 दिसंबर को बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक तापमान में दो दिन और गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिल्ली-NCR में दिन का तापमान 15 डिग्री के आसपास है।
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि करनाल में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अंबाला, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.6, 6.8, 6.3 और 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रेल अधिकारी और दिल्ली हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि 100 से अधिक रेलगाड़ियां लगभग दो घंटे की देरी से चल रही हैं और 10 उड़ानों में भी विलंब हुआ है। मौसम विज्ञानियों ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मौसम के बेहद सर्द रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द बना रह सकता है।
एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास पहुँच गया है। इसका प्रभाव उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों पर दिखाई भी देने लगा है. छत्तीसगढ़ और इससे सटे भागों पर विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
राष्ट्रीय राजधानी में मौसम का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से सात डिग्री कम है।
दूसरे पश्चिमी विक्षोभके कारण मैदानी राज्यों में आंशिक तौर पर बादल छा सकते हैं। पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में ठंड पढ़ सकती है। दिल्ली में प्रदूषण अभी परेशान नहीं करेगा। मध्य भारत में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मौसब ठंडा रहेगा।
हिमाचल और उत्तराखंड में अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में रुक-रुक कर बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में बादल छाए रहे। भारी बर्फबारी के कारण एक सप्ताह से रोहतांग दर्रे में लोगों की आवाजाही नहीं हो सकी है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
जम्मू कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने से लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 48 घंटों के दौरान हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जतायी है।
उत्तर भारत में बृहस्पतिवार को शीत लहर का प्रकोप जारी रहा। राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों में गुरुवार को बादल छाए रहे और मौसम सूखा रहा। लाहौल स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलोंग में न्यूनतम तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और यह राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा। राष्ट्रीय राजधानी में मौसम का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया । यहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत से तीन डिग्री कम है।
राजस्थान के कुछ स्थानों पर बृहस्पतिवार को सुबह कोहरे के कारण वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वहीं, राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे होने के कारण सर्दी का प्रकोप जारी रहा। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार श्रीगंगानगर में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान बुधवार के मुकाबले 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे था। वहीं वनस्थली, अलवर और टोंक में अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। सुबह घने कोहरे के कारण श्रीगंगानगर में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई।
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक हफ्ते के शुरुआती दिनों यानि 19, 20 और 21 को उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क ही बना रहेगा। सुबह के समय धुंद छाई रहेगी। 22 दिसंबर को दिन के तापमानों में बढ़त होगी। दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक-दो जगह हल्की बारिश देखी जाएगी।
उत्तर पश्चिम दिशा से चल रही हवाओ के कारण, आज दिन के समय दिल्ली में हल्का सुधार देखने को मिल सकता है। वहीं, अगले 24 घंटो के दौरान, हल्की हवाओ के चलते दिल्ली का प्रदूषण फिर ख़राब से बेहद ख़राब स्थिति में देखने को मिल सकता है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन राज्यों के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की उम्मीद जताई जा है।
21 दिसंबर को सहारनपुर के व आस-पास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा के अनुमान को देखते हुए उन क्षेत्रों के किसानो को सुझाया जाता है की इस दौरान सिंचाई व छिड़काव ना करें।
दिल्ली में गुरुवार को 4 बजे के दौरान तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था। इस दौरान 8 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से हवा चल रही थी। रात तक पारा 13 डिग्री सेल्सियस तक आने की उम्मीद है।
दिल्ली वालों की आंखें गुरुवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह में खुलीं। शहर में आज न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री नीचे है। सुबह शहर कोहरे की घनी चादर ओढ़े हुए था। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बुधवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
देश के उत्तरी राज्यों में शीतलहर और कोहरे के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। ज्यादातर इलाकों में चल रही शीत लहर की वजह से गुरुवार को दिल्ली और चंडीगढ़ में मौसम का सबसे सर्द दिन रहा। इसके अलावा राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में कोहरे ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। शहर के अलग-अलग स्थानों पर सीजन का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
हरियाणा में कड़के की ठंड पड़ रही है। आज सुबह से ही सड़कों पर घने कोहरे की चादर देखने को मिली। विजिबलटी दस मीटर से भी कम हो गई है। कोहरे की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार भी थम गई। वाहन चालक लाइट जल कर ड्राइविंग कर रहे हैं। वहीं ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। कड़ाके की ठंड और धुंध से लोगों के काफी परेशानी का समना करना पड़ रहा है। हरियाणा के सोनीपत और चरखी दादरी में कोहरे का प्रकोप देखने को मिला है। चारों तरफ कोहरे की चादर देखने को मिली रही है। ठंड अधिक होने की वजह से बच्चों को भी स्कूल मे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज बच्चे अपने-अपने स्कूल ठिठुरते हुए पहुंचे हैं।
उत्तर भारत में शीत लहर के चलते ठंड और अधिक बढ़ गई। दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा देखने को मिला।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के चलते कई इलाकों में दृश्यता 50-150 तक पहुंच गई है। इसी बीच न्यूज एजेंसी एएनआई ने खबर दी है कि दृश्यता में कमी के चलते दिल्ली से रवाना होने वाली 21 ट्रेनें देरी से चल रही है।
जम्मू कश्मीर की ‘शीतकालीन राजधानी’ (जम्मू) में बुधवार की रात तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिरकर 4.8 डिग्री सेल्सियस पहुँचने से गुरुवार की सुबह हाड़ कंपा देने वाली महसूस की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। जम्मू का न्यूनतम तापमान वर्ष के इस समय के सामान्य तापमान से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा और शहर में लगातार दूसरे दिन सुबह कोहरा छाया रहा। पिछले सप्ताह कश्मीर के ऊँचे क्षेत्रों में भारी हिमपात होने के बाद बीते कुछ दिनों से जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में पारा लगातार गिरता जा रहा है। श्रीनगर में तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया जो कि औसत से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है।
राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में कड़ाके की सर्दी का दौर बुधवार सुबह दूसरे दिन भी जारी रहा। राज्य के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सैल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। प्रशासन ने कड़ाके की सर्दी के चलते स्कूल के समय में परिवर्तन किया है। राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सीकर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 3.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 4 डिग्री, पिलानी में 4.1 डिग्री, चूरू में 4.2 डिग्री, कोटा में 5.1 डिग्री, राजधानी जयपुर में 5.6 डिग्री, डबोक में 6.2 डिग्री, श्रीगंगानगर में 6.3 डिग्री, जैसलमेर में 6.8 डिग्री और बाड़मेर में 8.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर कोहरा छाये रहने और न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई है।