Weather forecast: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की शाम मौसम ने अचानक करवट बदला। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते मौसम सुहाना हो गया। वहीं, कोरोना वायरस के चलते पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में पूरे देश में वाहन बंद हैं, जिसके चलते पूरे देश की हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। शुक्रवार को देश की राजधानी का एक्यूआई 66 दर्ज़ किया गया।

अन्य राज्यों में भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन का  बुलेटिन जारी किया है और बताया है कि कई राज्यों में तेज हावाओं के साथ ओले गिरने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा और विदर्भ में भी चेतावनी जारी की गई है, यहां ओलावृष्टि होने का भी अनुमान लगाया गया है।

वहीं, कोरोना वायरस के चलते पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में पूरे देश में वाहन बंद हैं, जिसके चलते पूरे देश की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। शुक्रवार को देश की राजधानी का एक्यूआई 66 दर्ज़ किया गया। दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई जिसके कारण मौसम सुहाना हो गया है। अगले कुछ घंटों में और जगहों पर बारिश के आसार हैं। इस वक़्त दिल्ली का तापमान 19 डिग्री है और बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने 27 मार्च को उत्तराखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश और मैदानी जिलों में तूफान की संभावना व्यक्त की है। बिहार की राजधानी पटना सहित कई जिलों में आज दिनभर तेज धूप देखने को मिली।

Live Blog

Highlights

    20:47 (IST)27 Mar 2020
    दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश

    दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार की शाम मौसम में परिवर्तन देखा गया। कई इलाकों में बारिश के साथ-साथ ठंडी हवाएं चली। तापमान में गिरावट के चलते लोगों को काफी राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया।

    18:36 (IST)27 Mar 2020
    लखनऊ में हुई बारिश

    पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। देखते-देखते बूंदाबादी तेज बारिश में तब्दील हो गई है। हालांकि बारिश के बाद लोगों को तापमान में गिरावट के चलते राहत मिली।

    17:21 (IST)27 Mar 2020
    इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार

    मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा और विदर्भ में भी चेतावनी जारी की गई है, यहां ओलावृष्टि होने का भी अनुमान लगाया गया है।

    16:58 (IST)27 Mar 2020
    दिल्ली का मौसम सुहाना

    कोरोना वायरस के चलते पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में पूरे देश में वाहन बंद हैं, जिसके चलते पूरे देश की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। शुक्रवार को देश की राजधानी का एक्यूआई 66 दर्ज़ किया गया। दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई जिसके कारण मौसम सुहाना हो गया है।

    16:49 (IST)27 Mar 2020
    वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में बनी हुई है

    कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए लागू किए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण सड़कों से बड़ी संख्या में वाहनों के नदारद होने से वायु गुणवत्ता भी लगातार दूसरे दिन संतोषजनक श्रेणी (एक्यूआई 92) में बनी रही।

    16:25 (IST)27 Mar 2020
    यहां बिगड़ेगा मौसम

    मौसम विभाग के अनुसार जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ कुछ स्थानों पर गरज और तेज़ हवा चलेगी। यहां हल्की बारिश की संभावना भी है। विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा और विदर्भ में भी चेतावनी जारी की है और ओलावृष्टि होने का भी अनुमान जताया गया है।

    15:58 (IST)27 Mar 2020
    लखनऊ में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी

    पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। सूबे के कई जिलों में बारिश सुबह से ही हो रही है। अचानक मौसम के बदले मिजाज से तापमान में थोड़ी गिरावट आयी है।

    15:20 (IST)27 Mar 2020
    उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी

    मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

    14:56 (IST)27 Mar 2020
    इन इलाकों में हुई हल्की बारिश

    गढ़वाल की बात करें तो यहां भी अधिकतर इलाकों में सुबह की शुरुआत बूंदाबांदी के साथ हुई। श्रीनगर, बड़कोट, नई टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, कर्णप्रयाग में हल्की बारिश हुई। इन इलाकों में कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

    14:28 (IST)27 Mar 2020
    बदरीनाथ में बर्फबारी

    बदरीनाथ धाम में आज सुबह 11 बजे बर्फबारी हुई है। धाम बर्फ से पूरी तरह से ढक गया है। यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हुई है।

    14:06 (IST)27 Mar 2020
    मसूरी में भी देर बारिश हुई

    देहरादून सहित उत्तराखंड के कई इलाकों बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मसूरी में भी देर बारिश हुई। यहां ठंड बढ़ गई है। पंतनगर में सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई। 

    13:16 (IST)27 Mar 2020
    ये हैं सबसे गरम शहर

    देश के कुछ हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान 10 सबसे गर्म शहरों की सूची में मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा के शहर ही शामिल रहे।

    12:26 (IST)27 Mar 2020
    खरगौन शहर सबसे गरम इलाका

    शुक्रवार को देश के मैदानी भागों में सबसे गर्म स्थान रहा मध्य प्रदेश का खरगौन शहर। जहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    11:50 (IST)27 Mar 2020
    उत्तर भारत में अनुकूल मौसम

    इस बीच उत्तर भारत में एक बार फिर से बारिश के लिए अनुकूल मौसम बना है। अगले दो-तीन दिन पंजाब से लेकर, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं।

    11:30 (IST)27 Mar 2020
    पंजाब में गिर सकते हैं ओले

    27 मार्च तक पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने, ओले गिरने और बादलों की तेज़ गर्जना होने की भी संभावना है। इससे फसलों को नुकसान हो सकता है। कुछ दिन पहले दिल्ली में भो ओले गिरे थे। 

    10:44 (IST)27 Mar 2020
    कई इलाकों में तापमान बढ़ेगा

    देश के कई इलाकों में आज तेज धूप रहेगी। जिसके चलते तापमान बढ़ेगा। बिहार की राजधानी पटना सहित कई जिलों में आज दिनभर धूप खिली रहेगी। झारखंड में भी आज आसमान साफ रहेगा और बारिश के आसार यहां नजर नहीं आ रहे है। 

    10:25 (IST)27 Mar 2020
    दिल्ली का एक्यूआई 66 दर्ज़ किया गया

    शुक्रवार सुबह दिल्ली- एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई जिसके कारण मौसम सुहाना हो गया है। बारिश के चलते मौसम ठंडा हो गया है और प्रदूषण में भी गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार की सुबह दिल्ली का एक्यूआई 66 दर्ज़ किया गया है। अगले कुछ घंटों में और जगहों पर बारिश के आसार हैं।