Weather forecast Today: मध्य भारत के भागों पर आर्द्र और शुष्क हवाओं के आपस में टकराने के चलते मौसम बदल रहा है। अनुमान है कि इन सिस्टमों के चलते सोमवार यानी आज दक्षिणी ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश के भागों पर बादल आ जाएंगे। रुक-रुक इन भागों में बादलों की गर्जना के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।
जम्मू कश्मीर , लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बारिश हो सकती है। निजी एजेंसी स्काइमेट वेदर के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 04 फरवरी की शाम बारिश होने के आसार हैं। उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बना है जिसके चलते उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है।
मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक असम और इससे सटे भागों पर एक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसके चलते पूर्वी असम और पूर्वी अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दे सकता है। हालांकि पूर्वोत्तर भारत के बाकी भागों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क ही बना रहेगा। इसके अलावा उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है। जिसके प्रभाव से उत्तर भारत के राज्यों में बादल आ जाएंगे। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में ऐसा होगा। वहीं दक्षिणी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश व उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी का क्रम शुरू होने वाला है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में दिन में आसमान साफ रहने और धूप खिली रहने की संभावना है।

Highlights
पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में बारिश का मौसम बन सकता है। दिल्ली हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। सुबह के समय इन इलाकों में कोहरा छाए रहने के आसार हैं।
जम्मू कश्मीर , लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बारिश हो सकती है। निजी एजेंसी स्काइमेट वेदर के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 04 फरवरी की शाम बारिश होने के आसार हैं। उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बना है जिसके चलते उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है।
सोमवार को देश के मैदानी भागों में पंजाब का अमृतसर शहर सबसे ठंडा स्थान रहा। जहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टॉप टेन की सूची में पंजाब के अलावा हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के शहर भी शामिल हैं।
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान, विदर्भ और मराठवाड़ा में छिटपुट हल्की बारिश हुई। दक्षिण छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में वर्षा देखी गई। पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश हुई।
ओड़िशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में फिर बारिश होने के आसार हैं। वहीं, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश की गतिविधियाँ होने की उम्मीद है।
राजस्थान के अनेक हिस्सों में रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार रात न्यूनतम तापमान अलवर में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान पिलानी में 4.4 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 4.9 डिग्री सेल्सियस, सीकर व चित्तौड़गढ़ में 5.5 डिग्री सेल्सियस व गंगानगर में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।राजधानी जयपुर में रात का तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में अच्छे खासे अंतर के कारण भी लोग परेशान हो रहे हैं। कल जयपुर में रात और दिन के तापमान में 13.4 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया।
दिल्ली में सोमवार की सुबह सर्द रही लेकिन धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने बताया कि यहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 21 डिग्री के इर्दगिर्द बना रह सकता है। उन्होंने बताया कि हल्के धुंधलके के साथ आसमान साफ रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने बताया कि आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 313 रहा जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर यह 250 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी मे आता है। रविवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बर्फबारी से बढ़ी दुश्वारियों के कारण जनजीवन पटरी पर नहीं लौट रहा है। धनोल्टी मार्ग बर्फ जमने के कारण खतरनाक हो गया है। जेसीबी से अधिकांश बर्फ तो हटा दी गई है, लेकिन सड़क पर कई जगह अभी भी बर्फ की पतली परत जमी हुई है, जिस पर वाहन फिसल रहे हैं। वहीं, मंगलवार को पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
जनवरी का महीना खत्म हो गया, लेकिन ठंड जाने का नाम नहीं ले रही है। ठंड और कोहरे का कहर देश के कई हिस्सों में जारी है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीत लहर की भविष्यवाणी की है।
मध्य भारत में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम के जानकारों का पूर्वानुमान कहता है कि अगले 24 से 48 घंटों के भीतर अभी कई शहरों में आंधी और बारिश की आशंका है।