Weather forecast Today Updates: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे गिर कर सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान गिरने और कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से लोग सुबह-सुबह विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने भी बेहद कम संख्या में निकले।मौसम विभाग ने बताया कि शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 97 प्रतिशत रही। वहीं कोहरे के कारण वायु गुणवत्ता भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है।
दिल्ली में सुबह करीब साढ़े आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 290, फरीदाबाद में 285, गाजियाबाद में 313, ग्रेटर नोएडा में 304, गुडगांव में 250 और नोएडा में 267 रही।
201 से 300 के बीच के एक्यूआई को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच के एक्यूआई को ‘गंभीर’ की श्रेणी में रखा जाता है।मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है।
Highlights
राजस्थान के कई इलाकों में अच्छी खासी सर्दी पड़ रही है और रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के आकंड़ों के अनुसार शुक्रवार रात को सीकर एवं माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा और ये प्रदेश में सबसे सर्द जगह रहे। इसी तरह न्यूनतम तापमान अलवर में 4.0 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 4.2 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में रात का तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को अच्छी धूप खिलने से लोगों को राहत मिली।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 12 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।इसके अलावा 13 फरवरी को बर्फबारी और बारिश होने का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 21 व 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि दो दिन बाद न्यूनतम तापमान गिरने की उम्मीद है।