Weather forecast Today : देश के उत्तरी और पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश समेत 10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में समस्या और ज्यादा है। यहां बादल फटने से दो दिन में 21 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। सेना के हेलिकॉप्टर राहत और बचाव अभियान में जुटे हैं। वहीं, हिमाचल में रविवार को भारी बारिश और भूस्खलन से 24 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा। लगातार हुई भारी बारिश के बाद बादल फटने के मची तबाही का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव अमित नेगी ने फोन पर बताया कि अभी तक प्रभावित क्षेत्र से आठ शव बरामद हो चुके हैं। बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं में आराकोट, माकुडी, मोल्डा, सनेल, टिकोची और द्विचाणु में कई मकान ढह गए थे। नेगी ने बताया कि अभी तक सात व्यक्ति लापता हैं।
उन्होंने कहा,‘‘हमारा पूरा ध्यान अभी बचाव और राहत पहुंचाने पर है और बाद में ही हम इस बात का आंकलन कर पाएंगे कि इन घटनाओं में कितना नुकसान हुआ।’ सोमवार सुबह मौसम साफ होने पर राहत और बचाव कार्य भी शुरू हो गया। इस बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर आपदा प्रबंधन सचिव और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के महानिरीक्षक संजय गुंज्याल सुबह बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए हेलीकॉप्टर से आराकोट पहुंच गए।
मौसम विभाग के अनुसार यूपी पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश के आसार हैं। आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। अलग- अलग राज्यों में बारिश के चलते हालात को लेकर मीटिंग बुलाई जा रही है।
खबरों के मुताबिक बारिश से फिलहाल उत्तराखंड को राहत नहीं मिलने वाली है। बारिश के चलते बाढ़ के हालात और बढ़ सकते हैं। गौरतलब है कि उत्तरी और पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है।
अगले 24 घंटे में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, महाराष्ट्र के विदर्भ, बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र, तेलंगाना, दक्षिणी कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ इलाकों बारिश के आसार हैं।
देश के उत्तरी और पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश समेत 10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में समस्या और ज्यादा है। यहां बादल फटने से दो दिन में 21 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। सेना के हेलिकॉप्टर राहत और बचाव अभियान में जुटे हैं। वहीं, हिमाचल में रविवार को भारी बारिश और भूस्खलन से 24 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा।
पूर्वी भारत की बात करें तो वही सिस्टम पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर मध्यम स्तर की बारिश देगा। नमी की कमी के कारण पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तापमान में बढ़ोतरी के साथ मौसम शुष्क ही रहेगा। वहीं दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर आज हल्की बारिश का अनुमान है।
मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक मुंबई में मौसम हल्की हवा के साथ गर्म और शुष्क बना रहेगा। हालांकि बीच-बीच में हल्की बारिश भी हो सकती है। गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में भी इस दौरान हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसी बीच गुजरात का मौसम हल्की बारिश के साथ शुष्क ही बना रहेगा।
बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल के अलावा उत्तरी तटीय ओडिशा पर एक निम्न दबाव के क्षेत्र की उपस्थिति के चलते विदर्भ, छत्तीसगढ़ सहित मध्य प्रदेश में बादलों की गरजना के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
उत्तर भारत के कई इलाके भारी बारिश की चपेट में हैं। बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में कम से कम 28 लोगों के मरने जबकि 22 अन्य के लापता होने की खबर है। वहीं यमुना एवं उसकी अन्य सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ने के कारण दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। यमुना नदी में हथिनी कुंड बैराज से 8.14 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद हरियाणा ने सेना से तैयार रहने का अनुरोध किया है।
उत्तर भारत के कई इलाके भारी बारिश की चपेट में हैं। बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में कम से कम 28 लोगों के मरने जबकि 22 अन्य के लापता होने की खबर है। वहीं यमुना एवं उसकी अन्य सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ने के कारण दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। यमुना नदी में हथिनी कुंड बैराज से 8.14 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद हरियाणा ने सेना से तैयार रहने का अनुरोध किया है।
पूर्वी दिल्ली जिला ने एक आदेश में कहा है, ‘भारी बारिश के कारण जल स्तर बढ़ रहा है और साथ ही हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने और यमुना का जल स्तर कल सुबह 10 बजे तक 207 मीटर तक बढ़ सकता है, जिससे जान माल के नुकसान का खतरा पैदा हो गया है।’’ सभी उप-विभागीय मजिस्ट्रेटों को सोमवार सुबह 9 बजे तक दिल्ली पुलिस और नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों की मदद से निचले इलाकों के लोगों को निकालने का निर्देश दिया गया है। दूसरी ओर अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा ने रविवार को थोड़े-थोड़े अंतराल पर पानी छोड़ा। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे आठ लाख 14 हजार क्यूसेक पानी हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया था।
दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा है क्योंकि यमुना नदी में जलस्तर के खतरे के निशान को पार करने की संभावना है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रविवार की शाम युमना नदी में जलस्तर 203.37 मीटर तक पहुंच गया है और इसके सोमवार तक इसके बढ़ कर 207 मीटर तक पहुंचने की संभावना है क्योकि हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से शाम छह बजे आठ लाख 28 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।