Weather forecast Today India Updates: दक्षिण पश्चिम मानसून ने अब देश के सभी हिस्सों से विदाई ले ली है। इसके साथ ही उत्तर पूर्वी मानसून तमिलनाडु और साथ लगे आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में आगमन कर चुका है। करवा चौथ यानी सुहागिनों का दिन। यह कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। वैसे तो करवा चौथ पूरे देश में मनाया जाता है लेकिन उत्तर भारत में इसका महत्व अधिक है। यह व्रत सुबह सूर्योदय से पहले ब्रम्ह काल यानी सुबह करीब 4 बजे से शुरू होकर होकर रात में चांद निकलने तक जारी रहता है। लेकिन मौसम की वजह से आंख मिचौली खेल सकता है। हालांकि उत्तर भारत में कम ही जगहों पर बारिश के आसार है।
चांद रात 8:17 के बाद नजर आएगा। मौसम के करवट लेने के फिलहाल कोई आसार नजर नहीं आ रहा है। इसके चलते तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इस बीच एक दो जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में आने वाली समय में हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक लक्षद्वीप में भी मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है। मध्य भारत में एक चक्रवाती हवाओं का अक्षेत्र अरब सागर पर बना हुआ है। इसके चलते दक्षिणी महाराष्ट्र में हल्की बारिश का अनुमान है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ में बारिश का अनुमान है और मध्य प्रदेश, तेलंगाना और गुजरात में मौसम शुष्क रहेगा।
इसी तरह एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में देखा गया है, इसके साथ ही चक्रवाती हवाओं का अक्षेत्र मध्य पाकिस्तान पर बना हुआ है। जिसके चलते जम्मू-कश्मीर में कुछ जगह पर बर्फबारी के साथ बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी रहेगी।


स्काईमेट वेदर के मुताबिक तमिलनाडु में पिछले कुछ दिनों से मध्यम से भारी बारिश हो रही है। बीते 24 घंटों के दौरान भी तमिलनाडु के कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान चेन्नई में भारी बारिश हुई है। चेन्नई के नुंगमबक्कम में पिछले 43 मिमी की बारिश रिकॉर्ड की गई।
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं, वैैसे उत्त भारत में ठंड थोड़ी बढ़ सकती है। कहा जा रहा है कि चांद रात 8 बजे के बाद दिख जाएगा। जहां मौसम बारिश का होगा वहां चांद दिखने में थोड़ा वक्त लग सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, बिलासपुर और शिमला जिलों में अगले तीन घंटों में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / बर्फबारी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक इसकी वजह से तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। बारिश होने के फिलहाल कोई आसार नहीं हैं।
तमिलनाडु और पुडुचेरी में अलग-थलग स्थानों पर आज भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने आगे अनुमान लगाया कि तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में भी पूरे दिन भारी बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा पर्वतीय क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में हल्की बारिश की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तराखंड में कहीं-कहीं विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 31.9 और न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले हफ्ते बंगाल की खाड़ी में हल्का मानसून सक्रिय हो सकता है, जिसकी वजह से तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मुंबई और पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार नहीं हैं। राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। बारिश होने के फिलहाल कोई आसार नहीं हैं।