Weather forecast: अक्टूबर का महीना शुरू हुए एक हफ्ते बीत चुका है। मानसून आमतौर वापसी की ओर होता है लेकिन कई राज्यों में अब भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल और असम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई।

वहीं ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कल भी बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम से जुड़ी निजी वेबसाइट ने यह जानकारी दी। वेबसाइट के मुताबिक महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी कल बारिश हो सकती है। लखनऊ के आस-पास के इलाकों में आगामी एक-दो दिन बाद मौसम ठंडा हो सकता है। आज लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक हवा में आर्द्रता का स्तर ज्यादा नहीं है।

जबकि उत्तर प्रदेश में बारिश का दौरान खत्म होने के बाद सांस और निमोनिया के मरीज की संख्यां में बढ़ोतरी हुई है। दिन में तेज धूप सुबह और शाम हल्की ठंड की वजह से मरीजों की संख्यां में बढ़ोतरी हो रही है। यह मौसम बदायूं में दमा के मरीजों के लिए घातक साबित हो रहा है। सांस और निमोनिया के मरीज हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं।

Live Blog

22:16 (IST)08 Oct 2019
ओडिशा, झारखंड में हल्की बारिश

ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। वहीं ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कल भी बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम से जुड़ी निजी वेबसाइट ने यह जानकारी दी। वेबसाइट के मुताबिक महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी कल बारिश हो सकती है।

21:26 (IST)08 Oct 2019
मंगलवार को 5 सबसे अधिक बारिश वाले स्थान


देश के अलग-अलग हिस्सों में मंगलवार को बारिश हुई। इनमें पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में सबसे ज्यादा 52 मिमी की बारिश दर्ज की गई। इसके बाद असम के धुबरी में 49 मिमी, सिलचर में 47 तो वहीं छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में 43 मिमी और जबकि दक्षिण राज्य तमिलनाडु के धरमपुरी में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई।

20:48 (IST)08 Oct 2019
9 अक्टूबर को ऐसा रहेगा देशा का मौसम

19:59 (IST)08 Oct 2019
भारी बारिश के बाद पटना में डेंगू के मामलों में वृद्धि

पिछले हफ्ते की भारी बारिश के बाद बिहार की राजधानी पटना के कुछ इलाकों में अब भी जल-जमाव रहने की वजह से डेंगू और वेक्टर जनित अन्य बीमारियों का खतरा मंडरने लगा है। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना में 27 सितंबर से अबतक डेंगू के 250 मामले सामने आये हैं। शहर में इसी दिन से बारिश शुरू हुई थी जो अगले कुछ दिनों तक जारी रही। डेंगू के मामले की तेजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पटना में इस साल एक जनवरी से 27 सितंबर तक इस बीमारी के 409 मामले सामने आये थे।

19:08 (IST)08 Oct 2019
इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड

आने वाले कुछ दिन में दिल्ली हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर प्रदेश और मुंबई में अगले कुछ दिनों में मौमस जल्द ठंड़ा होगा। पूर्वी भारत में भी जल्द ही लोगों को ठंड महसूस होने लगी। मौसम पर नजर रखने वाली एक निजी वेबसाइट ने यह जानकारी दी।

18:13 (IST)08 Oct 2019
यूपी: बदला मौसम तो बढ़े सांस और निमोनिया के मरीज

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौरान खत्म होने के बाद सांस और निमोनिया के मरीज की संख्यां में बढ़ोतरी हुई है। दिन में तेज धूप सुबह और शाम हल्की ठंड की वजह से मरीजों की संख्यां में बढ़ोतरी हो रही है। यह मौसम बदायूं में दमा के मरीजों के लिए घातक साबित हो रहा है। सांस और निमोनिया के मरीज हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं।

17:36 (IST)08 Oct 2019
छत्तीसगढ़ की इन जगहों पर बरस सकते हैं बादल

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, जगदलपुर, माना और बिलासपुर जैसी जगहों पर अगले 48 घंटों के दौरान बारिश की संभावना है। बीते 48 घंटों के दौरान राज्य में अच्छी बारिश देखने को मिली है। बस्तर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और कांकेर में जमकर बारिश हुई है। मौसम से जुड़ी निजी वेबसाइट ने यह जानकारी दी।

16:53 (IST)08 Oct 2019
इन राज्यों में हो सकती है बारिश

अक्टूबर का महीना शुरू हुए एक हफ्ते बीत चुका है। मानसून आमतौर वापसी की ओर होता है लेकिन कई राज्यों में अब भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल और असम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

16:18 (IST)08 Oct 2019
लखनऊ: एक-दो दिन बाद ऐसा रहेगा मौसम

लखनऊ के आस-पास के इलाकों में आगामी एक-दो दिन बाद मौसम ठंडा हो सकता है। आज लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक हवा में आर्द्रता का स्तर ज्यादा नहीं है।

15:39 (IST)08 Oct 2019
बारिश और बाढ़: लापता 46 लोगों का अबतक अता-पता नहीं

इस वर्ष मानसून के दौरान हुई बारिश और बाढ़ से करीब 1,900 लोगों की मौत हुई और अन्य 46 लोग लापता हैं। 22 राज्यों में करीब 25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। लापता लोगों के बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लापता लोग जिंदा है या नहीं इस बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

13:57 (IST)08 Oct 2019
इस बार मानसून में कितना नुकसान हुआ, जानिए

इस वर्ष मानसून के दौरान हुई बारिश और बाढ़ से सैकड़ों लोगों की मौत हुई और अन्य 46 लोग लापता हैं। 22 राज्यों में करीब 25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। लापता लोगों के बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लापता लोग जिंदा है या नहीं इस बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

12:42 (IST)08 Oct 2019
राजस्थान-गुजरात के मौसम का हाल जानिए

राजस्थान और गुजरात में सभी स्थानों पर मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। हालांकि एक-दो स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। मुंबई में मौसम अब शुष्क ही रहेगा। इसी तरह दिल्ली, राजस्थान, हरिणाया और पंजाब के अधिकांश इलाकों में भी मौसम खासतौर पर शुष्क बना रहेगा। रिपोर्ट कहती है कि दशहरा के पर्व पर इन इलाकों में मौसम बाधा नहीं बनेगा।।

11:34 (IST)08 Oct 2019
मौसम में होने लगा बदलाव

मौसम विभाग के मुताबिक, अब दिन में गर्मी और रात को ठंड का मौमस रहेगा और अक्टूबर खत्म होते ही नवंबर मध्य तक मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। कई स्थानों पर रात के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी गई है।

10:22 (IST)08 Oct 2019
मानसूनी वर्षा के चलते 25 सालों में खरीब की फसल सबसे अच्छी

मानसूनी वर्षा के इस बार 25 वर्षो में सबसे अच्छी रहने से 2019-20 के खरीफ मौसम में कुल खाद्यान्न उत्पादन, पिछले पांच वर्षों में औसत से 84 लाख टन ऊंचा हो कर 14 करोड़ 5.7 लाख टन तक पहुंचने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। एनबीएचसी ने एक रिपोर्ट में कहा कि इस बार 84 प्रतिशत इलाकों में मानसून सामान्य या सामान्य से अधिक रहा है। बाकी क्षेत्रों में बारिश अपर्याप्त रही। इसमें कहा गया है कि वर्ष 2019-20 में मॉनसून में बोई गयी खाद्य फसलों का उत्पादन 14 करोड़ 5.7 लाख टन होने की उम्मीद है, जो पिछले पांच वर्षों में औसत उत्पादन से 84 लाख टन अधिक होगा।

09:16 (IST)08 Oct 2019
हिमाचल और कश्मीर के मौसम का हाल जानिए

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिलों में सोमवार को बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते रानी नाला और रोहतांग दर्रे के बीच मनाली-लेह राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। कीलोंग-मनाली मार्ग पर सभी नियमित बसों को रोक दिया गया है। वहीं रविवार को कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के बाद ठंड का बढ़ना शुरू हो गया है।

08:30 (IST)08 Oct 2019
मौसम विभाग का अलर्ट- इन राज्यों में हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विभाग ने इस सप्ताह 10 अक्तूबर तक दक्षिण और पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। दक्षिण पश्चिम मानसून की ज्यादा सक्रियता के कारण मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, कर्नाटक, केरल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ इलाकों में च्रकवाती हवाओं के साथ बारिश की आशंका व्यक्त की गई है।

08:30 (IST)08 Oct 2019
मौसम विभाग का अलर्ट- इन राज्यों में हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विभाग ने इस सप्ताह 10 अक्तूबर तक दक्षिण और पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। दक्षिण पश्चिम मानसून की ज्यादा सक्रियता के कारण मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, कर्नाटक, केरल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ इलाकों में च्रकवाती हवाओं के साथ बारिश की आशंका व्यक्त की गई है।

07:33 (IST)08 Oct 2019
वीडियो के जरिए जानिए देशभर के मौसम का हाल