Weather forecast Report Today, Temperature 20 June, 2019 News Updates: नई दिल्ली में भले ही बूंदाबांदी और पानी गिरने से मौसम सुहाना हो गया हो, पर राजधानीवासियों को फिर से चिलचिलाती धूप और गर्मी का सामाना करना पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जबकि अगले हफ्ते बारिश न होने की आशंका है। इससे पहले, बुधवार को राजधानी में मौसम और बादल साफ था, जबकि तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि, पूरे एनसीआर क्षेत्र (नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद) में गर्मी रही थी।
इसी बीच, अरुणाचल प्रदेश के मछिलीपटनम इलाका गुरुवार को देश में सबसे गर्म क्षेत्र बताया गया। ‘स्काइमेट वेदर’ के मुताबिक, वहां पर 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर 43.1 डिग्री तापमान के साथ ब्रह्मपुरी, तीसरे पर 43 डिग्री के साथ रेंताचिंतला इलाका रहा, जबकि चौथे और पांचवें नंबर पर क्रमशः विजयवाड़ा (42.7 डिग्री) और चंद्रपुर (42.6 डिग्री सेल्सियस) सबसे गर्म जगहें रहीं।
Highlights
झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार शाम करीब पांच बजे मौसम सुहाना हो गया। इस दौरान शहर में ठीक-ठाक बारिश हुई और हवा चली।
पंजाब के विभिन्न इलाकों में गुरुवार को बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी संस्था 'स्काइमेट वेदर' के मुताबिक, अगले तीन से चार घंटों में अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूर्रथला, लुधियाना, मांसा, मोगा, मुक्तसर, पठानकोट, पटियाला और रूपनगर में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
महाराष्ट्र के सतारा जिले के कुछ इलाकों में गुरुवार सुबह 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक, सुबह सात बजकर 47 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे दर्ज हुआ। सतारा जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि अब तक जान-माल के किसी नुकसान की खबर नहीं है। बता दें कि सतारा, पुणे से करीब 120 किलोमीटर दूर है।
दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य अरब सागर पर तेज हवाएं चलने की संभावना है। किसी भी अप्रिय स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने कहा मछुआरों को इन क्षेत्रों में मछली नहीं पकड़ने की सलाह दी है।
बिहार में लू लगने से 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। मौसम के कारण गया जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। प्रशासन ने गर्मी के कारण सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच निर्माण कार्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सार्वजनिक समारोहों को बंद कर दिया है। 16 जून को दिए गए एक आदेश में गया के जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने कहा, 'सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच की अवधि सबसे खराब गर्मी का समय है, इस अवधि के दौरान लोगों को बाहर निकलने की सलाह नहीं दी जाती है।'
मौसम विभाग के मुताबिक आज बिहार के कुछ हिस्सों में गरमी से राहत मिलने की संभावना है। विभाग ने बादल गरजने के साथ बारिश हल्की बारिश, झोंकेदार हवाएं और कुछ जगहों पर बिजली की गड़गड़ाहट का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार (20 जून, 2019) को भारत दक्षिणी और उत्तरी-पूर्वी राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। विभाग के मुताबिक केरल, दक्षिणी कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके, गोवा और तेलंगाना में आज भारी बारिश होगी। वहीं पूर्वोत्तर में, असम, मेघालय, पश्चिम नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी दिन नम रहेगा।
राजस्थान में मानसून से पहले की बारिश का दौर जारी है। बीते चौबीस घंटे में पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान में अनेक जगह पर बारिश हुई, वहीं दिन का अधिकतम तापमान गंगानगर में 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में प्रतापगढ़ में 28, चित्तौड़गढ़ में 19, डूंगरपुर के निठुआ में 17, बांसवाड़ा के जगपुरा में 15, उदयपुर के मावली में 12 सेमी बारिश दर्ज की गयी। पूर्वी राजस्थान के लगभग सभी जिलों में अच्छी बारिश का समाचार है जिनमें उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ शामिल है।
छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्यों में हाल ही में अच्छी बारिश हो रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान, छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बरसात रही। 22 जून के बाद, बारिश तेलंगाना और आसपास के हिस्सों में आगे बढ़ेगी।
अनुमान है कि दक्षिणी कोंकण-गोवा और इससे सटे दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र में मॉनसून का आगमन 22 जून तक हो सकता है। इसके बावजूद मौसम विज्ञानियों का मानना है कि मुंबई को मॉनसून के लिए कुछ और समय इंतज़ार करना पड़ेगा। अनुमान है कि, मुंबई में मॉनसून सामान्य से 18 दिन की देरी के साथ माह के अंत तक 26 या 27 जून तक पहुँच सकता है।
बीते 48 घंटों में दिल्ली तथा आस-पास के क्षेत्रों में तापमान कुछ गिरा है। बुधवार को आसमान में पूरा दिन बादल रहे और आज भी मौसम ठंडा रहने का अनुमान है। बारिश के लिए दिल्ली वासियों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। स्काईमेट वेदर के अनुसार अरब सागर से आने वाली आर्द्र हवाओं से दिल्ली-एनसीआर सहित भारत के उत्तरी मैदानी इलाकों में नमी बढ़ रही है।