Weather Forecast Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों में प्रदूषण का स्तर में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस सीजन में यह पहली बार हुआ है कि दिल्ली में वायु की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई। वायु की गुणवत्ता कई हिस्सों में ‘200’ से ऊपर पहुंच गयी है। स्काइमेट.कॉम के अनुसार ज्यादातर जगहों पर हवा संतोषजनक मध्यम ’श्रेणी में थी। आश्चर्यजनक है किअभी से कुछ स्थानों पर सुबह धुंध दिखाई देने लगी है। हरियाणा और उसके आसपास के सटे क्षेत्रों पर एक चक्रवाती हवाओं के बने क्षेत्र को प्रदूषण के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है। इससे दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हवाएं मुख्य रूप से हल्की और परिवर्तनशील चल रही है।
पिछले कई दिनों से पूर्वी भारत के हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को पश्चिम बंगाल के गंगेय क्षेत्रों, ओडिशा और झारखंड के दक्षिणी हिस्से में में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना पश्चिम बंगाल के गंगेय क्षेत्रों, ओडिशा और झारखंड पर चक्रवाती दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस चक्रवाती दबाव से एक ट्रफ लाइन तेलंगाना के रायलसीमा तक जा रही है।


मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश के 10 जिलों में अब भी बारिश होने के आसार है। इन जिलों में बारिश का दौर चल रहा है, जबकि गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बारिश वाले जिले हैं बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खरगौन, खंडवा, अलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ, धार, देवास। इनके अलावा बाकी सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी इलाके सहित पूर्वी भारत तथा उससे सटे मध्य भारत में शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है। साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि शुष्क मौसम पूर्वी भारत के और अधिक भाग सहित महाराष्ट्र के हिस्सों में रह सकता है।
मानसून भले ही लौटने लगा हो लेकिन जाते-जाते कुछ राज्यों में बारिश की बौछारें देकर जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र कर्नाटक, केरल समेत कई राज्यों में बारिश की आशंका है।
दिवाली के आसपास दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हो सकती है। स्काईमेट.कॉम के अनुसार अनुमान है कि 20 और 21 अक्टूबर के आसपास उत्तर पश्चिमी दिशा से हवाएँ चलना शुरू हो जाएगी। जिससे हवाएँ पड़ोसी राज्यों जेसे पंजाब और हरियाणा से जलने वाली पराली धुएँ को भी ल सकती है इस प्रकार, प्रदूषण में वृद्धि की संभावना है। इस समय के दौरान हवा 'बहुत खराब से गंभीर' श्रेणी तक पहुंच सकती है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह के दौरान प्रदूषण और भी बढ़ सकता है क्योंकि त्योहार नजदीक हैं और पटाखे जल रहे हैं। जिससे धुंध और धुआं दिल्ली के ऊपर किसी भी समय दिखाई दे सकता है
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह मौसम सुहाना रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हवा में आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत रहा। मौसम वैज्ञानिक ने आसमान के साफ रहने के साथ ही शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33.2 और 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में इस वर्ष लंबे समय तक मानसून के सक्रिय रहने के कारण इतिहास में रिकार्ड छठी बार सबसे ज्यादा 583.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जयपुर के मौसम विभाग के निदेशक शिव गणेश ने शुक्रवार को बताया कि मानसून ने राज्य में दो जुलाई को प्रवेश किया था और औसत समय 61 दिन के मुकाबले राज्य में 82 दिन तक सक्रिय रहा।
उत्तर प्रदेश की राजधानी सहित आस-पास के इलाके में निकली धूप के कारण हल्की गर्मी बढ़ी है। लेकिन, हवा में आद्र्रता के कारण रात में हल्की ठंडक का अहसास रहता है। प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून विदाई की कगार पर है। वापसी की सीमा रेखा पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से होकर गुजर रही है। प्रदेश में अब पूरी तरह से मौसम शुष्क रहने के संकेत हैं।