Vistara Bomb Flight: पेरिस से मुंबई आ रही एक फ्लाइट में बम की सूचना मिलने से हडकंप मच गया औ 306 पैसेंजर और क्रू मेंबर्स की जान मुश्किल में पड़ गई, जिसके बाद फ्लाइंट की मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। बता दें कि पिछले दिनों से लगातार प्लेन में बम की खबरें आ रही हैं। इससे पहले चेन्नई से मुंबई और दिल्ली से बनारस जा रही फ्लाइट में भी बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया था।

रिपोर्ट के अनुसार पेरिस से मुंबई आ रही फ्लाइट में बम मिलने की खबर से अफरा-तफरी मच गई। यह खबर एक लिखित पत्र के जरिए आई थी, जिसके चलते क्रू मेंबर्स के हाथ पांव फूल गए थे। आनन फानन में बम की सूचना मुंबई एयरपोर्ट को दी गई, जिसके बाद एयरपोर्ट में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि जब प्लेन में जांच की गई तो कोई बम नहीं मिला।

कहां मिला था बम का बम?

जानकारी के मुताबिक फ्लाइट के अंदर एयर सिकनेम बैग में लिखित लेटर थे, जिसमें बम होने की सूचना हाथ से ही लिखी गई थी। फ्लाइट में 306 समेत सभी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित एयरपोर्ट पर उतार लिया गया था, लेकिन फ्लाइट में कोई बम नहीं मिला था।

इस मामले में PTI ने सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बताया कि पेरिस से मुंबई आ रही विस्‍तारा की फ्लाइट रविवार सुबह 10:19 बजे सुरक्षित लैंड किया है।

सुरक्षित हुई प्लेन की लैंडिंग

विस्‍तारा एयरलाइंस की ओर से बताया गया कि फ्लाइट नंबर UK 024 ने पेरिस के चार्ल्‍स द गॉल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। इसके बाद विमान के सिकनेस बैग में हाथ से लिखी एक चिट्ठी थी, जिसमें फ्लाइट में बम होने की बात थी। इसके बाद रविवार सुबह 10:08 बजे फुल इमर्जेंसी घोषित कर दी गई, और प्लेन को सुरक्षित लैंड करा लिया गया था।

बता दें कि चेन्नई से मुंबई के लिए उड़ी फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, फ्लाइट के क्रू मेंबर को एक चिट्ठी मिली, जिसमें विमान से उड़ान की धमकी दी गई थी. बम की धमकी बाद यात्रियों को उतारकर खाली कराया गया था और जब जांच की गई तो फ्लाइट के अंदर से कोई बम नहीं निकला था।