Actor Vikram Gokhale is Alive : अभिनेता विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी बेटी ने निधन की बात को नकारते हुए कहा है कि उनके पिता विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) अभी भी गंभीर हैं और लाइफ सपोर्ट पर हैं। उन्होंने कहा कि उनका अभी तक निधन नहीं हुआ है, उनके लिए प्रार्थना करते रहें। फिल्म एक्टर अनंत महादेवन ने 23 नवंबर की रात उनके निधन की बात सार्वजनिक की थी। इसके बाद सभी जगह उनके निधन की खबर चल गई और सोशल मीडिया पर सभी उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। इसके बाद विक्रम गोखले की पत्नी और बेटी ने इसे गलत बताया। गोखले पंद्रह दिन से अस्पताल में भर्ती हैं।
परिवार ने किया निधन की खबर का खंडन
दिग्गज कलाकार विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) के निधन की खबर को उनके परिवार ने महज एक अफवाह बताते हुए कहा है कि वह अभी गंभीर हालत में हैं लेकिन उनका निधन नहीं हुआ है। मीडिया से बात करते हुए एक्टर की पत्नी वृषाली गोखले (Vrushal Gokhale) और बेटी ने कहा कि वह (विक्रम) अभी जिंदा हैं।
वृषाली ने कहा कि वह 23 नवंबर की दोपहर कोमा में चले गए थे। अब वेंटिलेटर पर है। डॉक्टर आगे की जांच के बाद सेहत को लेकर जानकारी साझा करेंगे।
हालत बनी हुई है नाजुक
अभिनेता विक्रम गोखले के परिवार ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा कि कुछ दिनों पहले उनकी तबीयत में सुधार हो रहा था। हालांकि उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक नहीं थी क्योंकि उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं हैं। वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में हैं और ठीक भी हो रहे थे लेकिन कल से उनकी हालत नाजुक है। हम इंतजार कर रहे हैं कि डॉक्टर हमें आगे का रास्ता बताएं। उम्मीद है कि कल वे हमें और बताएंगे। लेकिन वह गंभीर हैं और हम बस इतना ही कह सकते हैं।
अभिनेता दर्शन जरीवाला (Darshan Jariwala) ने बताया कि विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं। वह आईसीयू में हैं मेरे पास बस इतनी ही जानकारी है।
विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) की मशहूर फिल्में
विक्रम गोखले ने हम दिल दे चुके सनम सहित कई लोकप्रिय मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने खुदा गवाह, हे राम, भूल भुलैया, ट्रैफिक, हिचकी और मिशन मंगल जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। उनके लोकप्रिय शो में घर आजा परदेसी, अल्पवीराम, जाना ना दिल से दूर, संजीवनी, इन्द्रधनुष शामिल हैं। उनकी कुछ हालिया मराठी फिल्में गोदावरी, एबी आनी सीडी, प्रवास और नटसम्राट हैं। गोखले ने मराठी फिल्म आघाट में अभिनय और निर्देशन भी किया है।
