Vikaspuri (Delhi) Election/Chunav Result 2025: दिल्ली की सत्ता से अरविंद केजरीवाल बेदखल हो चुके हैं, उनकी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी ने 27 सालों बाद जबरदस्त वापसी कर ली है। बात अगर दिल्ली की विकासपुरी की सीट की करें तो यहां बीजेपी का कमल खिल गया है। भाजपा के पवन कुमार ने इस सीट से आम आदमी पार्टी के महिंदर यादव को हरा दिया है।
विकासपुरी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने महिंदर यादव को उम्मीदवार बनाया था तो वहीं भाजपा ने पंकज सिंह को उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस ने इस विधानसभा सीट से जितेंदर सोलंकी को उम्मीदवार बनाया था।
पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
आप | महिंदर यादव | 122688 |
बीजेपी | पंकज सिंह | 135564 |
कांग्रेस | जितेंदर सोलंकी | 8465 |
2020 में आम आदमी पार्टी ने दर्ज की थी जीत
2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने विकासपुरी विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। आम आदमी पार्टी के महिंदर यादव को 133,898 वोट मिले थे। वहीं बीजेपी उम्मीदवार संजय सिंह को 91,840 वोट मिले थे। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने इस सीट से 42,058 वोटों से जीत दर्ज की थी। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के उम्मीदवार मुकेश शर्मा थे, जिन्हें 8,319 वोट मिले थे।
पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
आप | महिंदर यादव | 133,898 |
बीजेपी | संजय सिंह | 91,840 |
कांग्रेस | मुकेश शर्मा | 8,319 |
आम आदमी पार्टी ने दूसरी बार दर्ज की थी जीत
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में विकासपुरी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने दूसरी बार जीत हासिल की थी। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महिंदर यादव को 132,437 वोट मिले थे। जबकि भाजपा के संजय सिंह को 54,772 वोट मिले थे। कांग्रेस के उम्मीदवार नंद किशोर तीसरे नंबर पर थे, जिन्हें 19,540 वोट मिले थे।
पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
आप | महिंदर यादव | 132,437 |
बीजेपी | संजय सिंह | 54,772 |
कांग्रेस | नंद किशोर | 19,540 |