बैंकों के नौ हजार करोड़ के कर्जदार विजय माल्या ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर सफाई दी है। उन्‍होंने लिखा है कि वह इंटरनेशनल बिजनेसमैन हैं, इसलिए उनका विदेश आना-जाना लगा रहता है। वह भगोड़े नहीं हैं। माल्या ने शुक्रवार सुबह 5 बजे ये ट्वीट्स किए। उन्‍होंने मीडिया पर निशाना साधते हुए लिखा है कि वह भारतीय सांसद हैं और कानून का पूरा सम्मान करते हैं। माल्‍या ने कहा कि देश का ज्यूडिशियल सिस्टम काफी मजबूत है, इसलिए मीडिया उनका ट्रायल न करे।

माल्या ने लिखा है कि मीडिया बॉसेज यह न भूलें कि उन्‍होंने कई साल उनकी मदद की है। ये सब डॉक्यूमेंटेड है। अब वे टीआरपी हासिल करने के लिए झूठ बोल रहे हैं। उन्‍होंने आगे लिखा कि न्यूज रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उन्‍हें अपनी संपत्ति घोषित करनी चाहिए। क्या इसके ये मायने हैं कि बैंकों को उनकी संपत्ति के बारे में नहीं पता नहीं या किसी ने उनका संसद में दिया गया हलफनामा नहीं देखा? माल्‍या ने यह भी लिखा है कि एक बार मीडिया आपके पीछे पड़ जाए तो सच और फैक्ट्स हवा में उड़ जाते हैं।

पढ़ें, विजय माल्‍या के 6 ट्वीट

Read Also: विजय माल्या के केस में नया खुलासाः CBI ने कहा था एय़रपोर्ट से बाहर रोका जाए लेकिन बाद में….

Read Also: माल्या पर संसद में हंगामाः बोफोर्स मुद्दे को लेकर जेटली ने राहुल पर किया पलटबार, जानें क्या कहा…