Go Air की एक फ्लाइट में बिन बुलाए मेहमान के आने चलते यात्रियों को थोड़ी देर की तकलीफ का सामना करना पड़ा। दरअसल, अहमदाबाद से जयपुर जा रही गो एयर की फ्लाइट जी8-702 में टेक ऑफ से पहले एक कबूतर नजर आया। जिसके चलेत फ्लाइट करीब आधे घंटे की देर के बाद उड़ान भर सका।
काफी मशक्कत के बाद ग्राउंड स्टाफ की मदद से कबूतर को फ्लाइट से बाहर निकाला गया। फ्लाइट में मौजूद यात्रियों ने घटना का वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
An Ahmedabad-Jaipur GoAir flight was delayed by at least 30 minutes after a pigeon boarded the aircraft along with passengers.
Read more: https://t.co/QzxER61Aya pic.twitter.com/uVWTlWJ9DW
— The Indian Express (@IndianExpress) February 29, 2020
क्या है मामला: एक यात्री के मुताबिक फ्लाइट में सभी यात्रियों के बैठ जाने के बाद फ्लाइट रनवे पर जाने ही वाली थी कि एक यात्री ने अपना हैंड बैग रखने के लिए फ्लाइट का लगेज शैल्फ खोला। इस दौरान शैल्फ से कबूतर निकला जिसके बाद सभी यात्री हैरान रह गए। कुछ देर के माहौल थोड़ा खुशनुमा रहा हालांकि इस घटना के चलते फ्लाइट निर्धारित समय शाम 6:15 के बजाय 6:45 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंच पाई।

