विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले यूपी के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज का अब एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में पुलिस कार्रवाई में घायल एक लड़की के जख्म देखने के लिए उनकी मौजूदगी में ही कपड़े उतरवाए जा रहे हैं। वीडियो में लड़की पर सबके सामने जींस खोलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। घटना के बाद यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर साक्षी महाराज पर इस वीडियो को लेकर निशाना साधा जा रहा है।
Read Also: साक्षी महाराज बोले-इस्लाम में महिलाओं को समझते हैं पैरों की जूती, फतवों से न चले देश
मामला मैनपुरी का है, जहां भाजपा कार्यकर्ता मैदान सिंह के घर 2 मई को पुलिस ने छापा मारा था। पुलिस ने उसे कच्ची शराब का कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस जब सिंह को गिरफ्तार करके थाने ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने पुलिस जीप को घेरकर उसे छुड़ा लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की। इसके बाद उसी रात पुलिस ने सिंह के घर पर छापा मारा। पुलिस पूरे परिवार को थाने ले आई। पुलिस पर आरोप है कि थाने में सिंह के परिवार के साथ पिटाई की गई है। हालांकि, मैदान सिंह अभी भी फरार है।
BJP MP, Sakshi Maharaj asked a Lady 2 remove her pants in Public to Show her wounds #असंस्कारी_बीजेपी pic.twitter.com/yToXrlypal
— Aarti (@aartic02) May 5, 2016
साक्षी महाराज को जब इस मामले की जानकारी मिली तो वे 3 मई को मैदान सिंह के परिवार से मुलाकात करने मैनपुरी पहुंचें। जहां पर उन्होंने एक लड़की की जींस खुलवाकर जख्म देखने की कोशिश की। वहां पर साक्षी महाराज ने पुलिस को भी धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने भड़काऊ भाषण देने के खिलाफ उन पर मामला दर्ज किया है।