उत्तराखंड में ंबद्रीनाथ और माणा गांव के पास आए हिमस्खलन में अभी भी 22 मजदूर दबे हुए हैं। चमोली के डीएम संदीप तिवारी ने मीडिया को जानकारी दी है कि 57 मजदूरों में से 35 को रेस्क्यू कर लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद आज चमोली पहुंच रहे हैं, रात से ही वे अधिकारियों के संपर्क में है।
इस हादसे को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने DG, ITBP और DG, NDRF से बात की है। सरकार ने इस हादसे के बाद हर सहायता का आश्वासन दिया है। एयरफोर्स की मदद भी ली जा रही है। इंडियन आर्मी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हिमस्खलन सुबह करीब सवा सात बजे आया, जिसमें माणा और बद्रीनाथ के बीच एक मजदूरों का कैंप प्रभावित हुआ। इस भूस्खलन की वजह से आठ कंटेनर्स और एक शेड में 57 मजदूर दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही इंडियन आर्मी की टीमें तुरंत घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए पहुंच गईं।
Chamoli Avalanche LIVE Updates: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया को बताया – 16 मजदूरों को बचा लिया गया है। सारी तैयारियां कर ली गई हैं। हम ITBP से मदद ले रहे हैं। जिला प्रशासन और सभी लोग संपर्क में हैं और हम जल्द से जल्द सभी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
Chamoli Avalanche LIVE Updates: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने माणा गांव के पास हिमस्खलन की पुष्टि करते हुए कहा – जनपद चमोली में माणा गांव के निकट BRO द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।
Chamoli Avalanche LIVE Updates: चमोली के डीएम संदीप तिवारी ने बताया माणा में भूस्खलन की पुष्टि की है। उन्होंने एक अखबार को बताया कि एयरफोर्स की मदद मांगी जा रही है। इंडियन आर्मी और ITBP रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हैं। NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच रही है।
बीआरओ के कार्यकारी अभियंता सीआर मीणा ने बताया कि 57 कर्मचारी मौके पर हैं। तीन से चार एंबुलेंस भी भेजी गई हैं, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण बचाव दल को वहां पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं।
Chamoli Avalanche LIVE Updates: जिन दस मजदूरों को बचाया गया है, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इन लोगों को माणा के पास आर्मी कैंप में भेजा गया है।
Chamoli Avalanche LIVE Updates: प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, यह भूस्खलन माणा में सीमावर्ती इलाके में बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के एक कैंप के पास हुआ। इसी वजह से 57 मजदूर भूस्खलन में दब गए।
Chamoli Avalanche LIVE Updates: चमोली जिले के माणा गांव में भूस्खलन में 57 मजदूर दब गए। इन मजदूरों में से 10 को रेस्क्यू कर लिया गया है।
